जीवात्मा जगत के नियम -लेखिका खुर्शीद भावनगरी ( Laws of spirit world by Khurshid bhavnagri )
Spiritual books in hindi
जीवात्मा जगत के नियम- लेखिका खुर्शीद भावनगरी
Laws of spirit world by Khorshid bhavnagri:
जीवात्मा जगत के नियम- लेखिका खुर्शीद भावनगरी
Laws of spirit world by Khorshid bhavnagri:
यह किताब मैंने सालों पहले पड़ी थी जब जीवन में मैं बहुत ज्यादा परेशान थी। और मुझे आध्यात्मिक ज्ञान की शायद उस वक़्त सबसे ज्यादा जरूरत थी । उस समय मैं भावनात्मक तौर पर बहुत कमजोर हो चुकी थी। अपने आप को बहुत टूटा हुआ, कमज़ोर और अकेला महसूस करती थी ।
वह समय ऐसा था जब मेरे जीवन में , मेरे मन में बहुत सारे सवाल खड़े हो गए थे । जिनके जवाब मैं पाना चाहती थी। लेकिन उनके जवाब मुझे कहीं नहीं मिलते थे । कहीं नहीं दिखते थे ।
मैं बहुत सारे सवालों के जवाब पाना चाहती थी कि जीवन में ऐसा क्यों हुआ। मेरे साथ ही क्यों हुआ । अगर कोई बुरी घटना इंसान के साथ घटती है। तो वह क्यों घटी ।
बहुत मुश्किल वक़्त मे कई बार हम ईश्वर को ही दोष देने लगते हैं । कि क्यों नहीं देता बुरे वक्त मे ईश्वर हमारा साथ।ऐसे बहुत सारे सवाल मेरे मन में आने लगे थे।
यह किताब उस वक्त मेरे जीवन में आई थी ।मुझे याद है मैंने किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसे देखकर खरीदा था । और इसे पढ़ा था।
यह किताब जीवात्मा जगत के नियम ( laws of spirit world) किस बारे में है ?
अगर आप नीचे लिखे विषयों में रूचि रखते है , तो ये किताब आपको जरूर पढ़नी चाहिए।
मरने के बाद क्या होता है ?
Life after life :
अगर आप इस विषय पर अपनी जानकारी और समझ को और बढ़ाना चाहते हैं तो यह किताब आपके लिए बहुत अच्छी किताब साबित होने वाली है ।
ईश्वर का इंसाफ और कर्म का सिद्धांत :
God's justice and karma
अगर आप कर्मों के हिसाब किताब मे विश्वास रखते है मगर ये सोचते है कि इस कलयुग मे कर्मो का हिसाब होते हुए दुनिया मे दिखाई नहीं देता । अच्छे के साथ कई बार अच्छा नही होता , बुरे के साथ बुरा नही होता।
अगर आप ऐसे कुछ सवालों मे उलझे है तो ये किताब आपकी आँखे खोल देने वाली किताब है।
आखिर क्या है जीवात्मा जगत के नियम ( laws of spirit world ) नाम की इस किताब मे ?
इस किताब का थोड़ा सा सारांश मैं अपने इस पोस्ट में शेयर करती हूं । इस किताब की लेखिका खुर्शीद भावनगरी के दोनों बेटों की एक दुर्घटना में मौत हो गई ।
खुर्शीद भावनगरी और उनके पति अपने बेटों की याद में बहुत परेशान हुए । और उन्होंने किसी माध्यम से ऑटोमेटिक राइटिंग द्वारा अपने बेटों की आत्मा से बात करने की कोशिश की। और वे ऐसा कर पाने में सफल हुए।
वह बातें जो समय समय पर खोरशिद् भावनागरी की उनके बेटों की आत्मा से हुई। स्पिरिट वर्ल्ड या जीवात्मा जगत के क्या सिद्धांत है । क्या नियम हैं । उनके बारे में जो बातें उनके बेटों ने उन्हे बताईं। उसको खुर्शीद भावनगरी अपने जर्नल में लिखती गई। जो इस किताब के रूप मे सालों बाद उन्होंने प्रकाशित करवाई।
इस किताब से मैंने क्या सीखा?
इस किताब से मुझे अपने बहुत से सवालों के जवाब मिले। मुझे बहुत सी स्प्रिचुअल इनसाइट्स मिली । सही गलत, अच्छाई बुराई की मेरी समझ इस किताब के बिना अधूरी थी।
इस किताब से अब तक के मेरे जीवन में मुझे सबसे ज्यादा मदद मिली है आध्यात्मिक तौर पर और अधिक ऊपर उठने में।
Other articles you may like:
<<< 5 किताबें , जिन्होंने मुझे आध्यात्मिक तौर पर ऊपर उठने में मदद की! 5 books that made me more spiritual.
<<< जीवात्मा जगत के नियम -लेखिका खुर्शीद भावनगरी ( Laws of spirit world by Khurshid bhavnagri )
<<< दी अल्केमिस्ट्-लेखक:पाउलो कोएल्हो (The alchemist by paulo coelho)
<<<योगी कथामृत -लेखक: परमहंस योगानंद (Autobiography of a yogi By paramhansa yogananda)
<<<सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी - लेखक : रॉबिन शर्मा (The monk who sold his ferrari By Robin Sharma )
<<< जीवात्मा जगत के नियम -लेखिका खुर्शीद भावनगरी ( Laws of spirit world by Khurshid bhavnagri )
<<< दी अल्केमिस्ट्-लेखक:पाउलो कोएल्हो (The alchemist by paulo coelho)
<<<योगी कथामृत -लेखक: परमहंस योगानंद (Autobiography of a yogi By paramhansa yogananda)
<<<सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी - लेखक : रॉबिन शर्मा (The monk who sold his ferrari By Robin Sharma )
3 टिप्पणियाँ
Jivatama jagat ke niyam kivadio video mil sakti h kya
जवाब देंहटाएंMujhe jivatama jagat ke niyam book Hindi adio ya video sunna kripya muje abgat kraye Meri jigasha Puri kre
जवाब देंहटाएंये किताब मैंने online खरीद कर पड़ी थी। हिंदी और इंग्लिश दोनों में अवेलेबल है। आप ऑनलाइन किताब को purchase कर सकते हैं लेकिन मुझे इसके ऑडियो या वीडियो वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं है । धन्यवाद।
हटाएं