योगी कथामृत -लेखक: परमहंस योगानंद 
Autobiography of a yogi
By paramhansa yogananda

परमहंस योगानंद जी की ऑटोबायोग्राफी के बारे में कौन नहीं जानता । जिस इंसान ने कभी भी आध्यात्मिक सफर पर निकलने की कोशिश की है। इस विषय में खोज की है। वह इस किताब को जरूर जानता होगा । 


यह किताब परमहंस योगानंदा जी ने अपनी जिंदगी के बारे में लिखी थी । जो स्वयं अब इस दुनिया में नहीं है। पर उनकी संस्था योगोड़ा इसे पब्लिश करवाती है। 

इस किताब में जो जो बातें उन्होंने अपने आध्यात्मिक जीवन और अपनी आध्यात्मिक क्रियाओं spiritual practices के विषय में लिखि या अपने अनुभवों के विषय में लिखे हैं। उसमें से बहुत सी बातें ऐसे हैं , जो किसी भी इंसान को आध्यात्मिक स्तर पर गहराई देते हैं, और परिपक्व नजरिया देते हैं ।

इस किताब में लेखक ने अपने ऐसे कई अनुभव बताए हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। ध्यान की कुछ ऐसी चमत्कार , कुछ योगियों द्वारा किए जाने वाले ऐसी क्रियाएं बताएं है , जिस पर यकीन ही नहीं होता है कि वह संभव हो सकते हैं ।  यह पुस्तक जैसे-जैसे आगे बढ़ती है पाठक को ज्यादा से ज्यादा अचंभित करती जाती है। 


यह किताब मेरे जीवन में तब आए जब मैं ध्यान ( meditation) के विषय में , अध्यात्म spirituality के विषय में  छुपे रहस्य और ज्ञान को जानना चाकूँ थी। और इस किताब ने जो जानकारी दी वो यही किताब दे सकती है । वो किसी भी साधक या spiritual seeker के लिए विशेष है। शायद ही कोई और ऐसी किताब हो ।

<<< 5 किताबें , जिन्होंने मुझे आध्यात्मिक तौर पर ऊपर उठने में मदद की! 5 books that made me more spiritual.

<<< जीवात्मा जगत के नियम -लेखिका खुर्शीद भावनगरी ( Laws of spirit world by Khurshid bhavnagri )

<<< दी अल्केमिस्ट्-लेखक:पाउलो कोएल्हो (The alchemist by paulo coelho)

<<<सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी - लेखक : रॉबिन शर्मा (The monk who sold his ferrari By Robin Sharma )

<<<सत्य कहूं तो- लेखक ओम् स्वामी (if truth be told by Om Swami)


0 टिप्पणियाँ