क्या टैरो कार्ड रीडिंग पूरी तरह सही होती है ? • क्या टैरो कार्ड से सच में भविष्य पता लगता है? • kya tarot card reading sach hoti hai ?•
Kya tarot reading sahi hoti hai?
कल टैरो कार्ड रीडिंग बहुत ज्यादा प्रचलन में है।
यह समय ऐसा चल रहा है, जब लोगों के मन में बहुत ज्यादा संदेह, चिंता, असंतुलन की स्थिति है ।आज वर्तमान में ऐसा समय है जब कोई भी इंसान मानसिक तौर पर पूर्ण रूप से स्थिर या संतुलित नहीं है ।
ज्यादातर लोगों में असंतोष, चिंता, मानसिक तनाव एकदम आम बात है । लोग बड़े स्तर पर मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं । लोगों के रिश्ते इस तरह खराब हो रहे हैं । लड़ाई झगड़े मनमुटाव आम बातें हो गयीं हैं ।
आज इंसान व्यक्तिगत तौर पर अपने काम में और अपने रिश्तों में इतना ज्यादा संघर्ष कर रहा है ,कि वो किसी भी परिस्थिति का सामना सफलता से नहीं कर पा रहा है ।
लोग मानसिक तौर पर इतना ज्यादा तनाव की स्थिति में खुद को पा रहे हैं, कि उनके मन में सौ तरह के संदेह है, सवाल है पर उन सवालों के जवाब ना उनके खुद के पास है, ना उनके आसपास किसी के पास है।
जब आपके मन में 100 तरीके के सवाल है, और उनके जवाब आपके पास नहीं है , आप दूसरों की तरफ भागते हैं , फिर आपको समझ आता है कि किसी और के पास भी आपके सवालों के जवाब नहीं हैं ।
जब ये जवाब खुद से और अपने से बाहर जाकर दूसरों से भी आप को नहीं मिल पाते जब आप किसी भी तरह से चीजों को समझना चाहते हैं , और अपने सवालों के जवाब ढूंढने निकलते हैं ।
इस प्रक्रिया में आप ज्योतिष, अंक शास्त्र , ( एस्ट्रोलॉजी न्यूमैरोलॉजी) ऐसी भविष्य बताने वाली विद्याओं की ओर आकर्षित होते हैं।
टैरो कार्ड भी इनमें से एक दैवीय विद्या है । या कह सकते हैं यह एक divination technique है । जिसके जरिए से कोई भी व्यक्ति अपने सवालों के जवाब ईश्वर से या दैवी शक्तियों से जानने की कोशिश करता है ।
अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में टैरो कार्ड से इंसान को अपने सवालों के सही जवाब मिलते हैं? या मिल सकते हैं ?
क्या सच में दैवीय शक्तियां इंसानों को टैरो कार्ड के जरिए से उनके सवालों के सही जवाब देते हैं ? क्या सच में टैरो कार्ड से भविष्य का या परिस्थितियों का सही आकलन किया जा सकता है ?
क्या टैरो कार्ड रीडिंग पूरी तरह सही होती है ? •
क्या टैरो कार्ड से सच में भविष्य पता लगता है? •
kya tarot card reading sach hoti hai ?•
कोई भी इंसान जिसने टैरो कार्ड के विद्या का अध्ययन किया है, या जिसे संकेत समझ में आते हैं, या जो ऐसा मानता है कि वह टैरो कार्ड के जरिए से संकेतों को समझ कर एक भविष्यवाणी कर सकता है, यह कहना बहुत मुश्किल है कि क्या सच में वह संकेत ईश्वर की ओर से दिए जा रहे हैं। दिव्य शक्तियों की तरफ से दिया जा रहे हैं ।
क्योंकि इसका कोई भी सबूत हासिल नहीं किया जा सकता। हम सिर्फ मान सकते है कि ऐसा हो रहा है।
इसीलिए जैसे कि यह माना जाता है कि टैरो कार्ड रीडर जो टैरो कार्ड्स के जरिए से भविष्यवाणी करते हैं, उनका इनट्यूशन पावर अच्छे से डेवलप्ड होता है । यानी कि वह मानसिक तौर पर और अपने अवचेतन मन ( subconcious mind) से संकेतों को समझ सकता है।
ऐसे लोगों को सायिकिक ( psychic ) भी कहा जाता है । अब किसी का इंट्यूशन कितना डेवलप्ड है यह कहना बहुत मुश्किल है।इसे केवल अनुभव किया जा सकता है।
इसलिए टैरो कार्ड रीडिंग में इस बात का तो कोई सबूत नहीं है कि टैरो कार्ड रीडिंग सच है कि नहीं । पर इसे अनुभव से समझा जा सकता है। इससे भावना से समझा जा सकता है। कि आपको वह टैरो कार्ड रीडिंग सुनकर कैसा महसूस होता है!
अगर आपको यह लगता है कि आपको आपके सवालों के जवाब मिल रहें हैं । आपको उन जवाबों से संतोष मिला है तो हो सकता है कि आपको टैरो कार्ड के जरिए से यह ब्रह्मांड ही जवाब दे रहा है ।
अगर आपको ऐसा नहीं लगता है, तो हो सकता है कि टैरो कार्ड रीडिंग सही ना हो या टैरो कार्ड रीडर अनुभवी ना हो।
पर हां जैसे ज्योतिष शास्त्र हैं। जिसे अंकशास्त्र से लोग अपनी भविष्य की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। जो अब तक घटित नहीं हुआ, कैसे घटित होगा यह जवाब जानना चाहते हैं ,संभावनाओं को समझना चाहते हैं।
वैसे ही टैरो कार्ड रीडिंग का इस्तेमाल सदियों सदियों से दैवीय संकेतों को पाने, समझने और उनसे जवाब पाने के लिए किया जा रहा है ।
इसको आप मनोरंजन के तौर पर भी ले सकते हैं और कई लोग लेते भी हैं ।
फिर अगर आप इससे खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं , अगर आप टैरो कार्ड रीडिंग से और उनसे मिले जवाबों से खुद को संतुष्ट हुआ पाते हैं , तो आप इसका इस्तेमाल अपने सवालों के जवाब जानने और ईश्वर के संकेतों को समझने के लिए कर सकते हैं।
पर हमेशा आपको अपना दिमाग खुला रखना चाहिए ।क्योंकि टैरो कार्ड या किसी भी तरीके का प्रिडिक्शन या भविष्यवाणी केवल संभावनाओं को बताता है ।
जो अब तक हुआ ही नहीं है, जो घटित नहीं हुआ है वह सिर्फ एक संभावना है। इसलिए कोई भी भविष्यवाणी 100% सच होगी ही ऐसा कभी नहीं कहा जा सकता।
इसलिए अपने दिमाग को हमेशा खुला रखे और यह समझे कि कोई भी भविष्यवाणी केवल एक संभावना है। और यह जरूरी नहीं है कि भविष्यवाणी शत प्रतिशत सही है ।
इसीलिए किसी भी प्रकार की भविष्यवाणी को सुनने पर अपने विवेक को हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए, और कभी भी आंख मूंदकर किसी भी प्रकार के प्रेडिक्शन ,भविष्यवाणी को आधार नहीं मान लेना चाहिए ना ही शत प्रतिशत सच मान लेना चाहिए ।
( इस पोस्ट से जुड़ा आपका कोई सवाल हो या किसी और प्रकार की कोई जानकारी जानना चाहते हो तो आप इस पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट करके पूछ सकते हैं।)
0 टिप्पणियाँ