सत्य कहूं तो- लेखक ओम् स्वामी ~ if truth be told by Om Swami ~ Book Review ~ in hindi .
सत्य कहूं तो- लेखक ओम् स्वामी
if truth be told
by Om Swami
यह किताब मेरे जीवन में उस वक्त आई थी, जब मैं आध्यात्मिकता के विषय में बहुत अधिक रुचि रखने लगी थी । और उस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाना चाहती थी । ज्यादा से ज्यादा इस विषय पर और खोज करना चाहती थी ।
इस किताब में लिखी बातों, अनुभवों, घटनाओ से मैंने बहुत कुछ नया जाना सिखा । यह किताब मेरे आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने के लिहाज़ से एक अव्वल दर्जे की किताब साबित हुई।
यह किताब एक योगी ओम स्वामी की जीवन यात्रा का एक वृतांत है। इसे एक तरीके से उनकी बायोग्राफी भी कह सकता है। जिसमें योगी ने अपनी अध्यात्मिक खोज की जीवन यात्रा ( spiritual journey) के बारे में लिखा है ।
कैसे एक इंसान के मन में ईश्वर की खोज का ख्याल आया । और जब वह भौतिक जीवन के सुख पीछे छोड़ कर सब संपति त्याग कर अपनी खोज पर निकला। तो उसके क्या अनुभव रहे। और कैसे उसने ईश्वर को पाया । इसका पूरा अनुभव इस किताब में लेखक ने लिखा है ।
इस किताब मे लेखक ने अपने जीवन की शुरुआत से आध्यात्मिकता में रुचि को बयान किया है। कैसे कैसे वह जीवन में आगे बढ़े । कैसे विदेश पहुँचे और एक सफल व्यवसायी बने।
पर सब पाकर भी एक इच्छा जो अधुरी थी। ईश्वर को खोजने की। उसको पूरा करने के लिए अंत में अपनी सारी कमाई ,सारी संपत्ति पीछे छोड़ के अपनी साधना पूरी करने के लिए हिमालय की यात्रा पर निकल गए।
किस तरह से लेखक ने अपनी साधना पूरी की। किस किस मुश्किल का सामना करके उन्होंने अपना सफर पूरा किया। और ईश्वर को पाया। इसका पूरा चित्रण लेखक ने अपनी इस किताब मे किया है।
किसी भी इंसान को स्पिरिचुअलिटी के लेवल पर ऊपर उठाने में यह एक बहुत ही अच्छी किताब साबित हो सकती है। मैंने इससे बहुत कुछ सीखा।
<<< 5 किताबें , जिन्होंने मुझे आध्यात्मिक तौर पर ऊपर उठने में मदद की! 5 books that made me more spiritual.
<<< जीवात्मा जगत के नियम -लेखिका खुर्शीद भावनगरी ( Laws of spirit world by Khurshid bhavnagri )
<<< दी अल्केमिस्ट्-लेखक:पाउलो कोएल्हो (The alchemist by paulo coelho)
<<<योगी कथामृत -लेखक: परमहंस योगानंद (Autobiography of a yogi By paramhansa yogananda)
<<<सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी - लेखक : रॉबिन शर्मा (The monk who sold his ferrari By Robin Sharma )
<<< जीवात्मा जगत के नियम -लेखिका खुर्शीद भावनगरी ( Laws of spirit world by Khurshid bhavnagri )
<<< दी अल्केमिस्ट्-लेखक:पाउलो कोएल्हो (The alchemist by paulo coelho)
<<<योगी कथामृत -लेखक: परमहंस योगानंद (Autobiography of a yogi By paramhansa yogananda)
<<<सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी - लेखक : रॉबिन शर्मा (The monk who sold his ferrari By Robin Sharma )
0 टिप्पणियाँ