5 बातें जो मैंने अपने टूटे रिश्ते से सीखीं 
( 5 things that i learned from my broken relationship. )

जब इंसान किसी से दिल का रिश्ता जोड़ता है तो हमें लगता है कि वो रिश्ता हमारे साथ हमेशा रहेगा। हम से कभी अलग नहीं होगा। जीवन के अंत तक वह रिश्ता हमारे साथ जाएगा।

पर हमेशा ऐसा नहींं होता। हम जैसा सोचते है। वैसा नहीं होता । और जिंदगी कुछ अलग ही खेल खेल देती है।

मैंने भी एक रिश्ते को दिल से अपना माना था और वो रिश्ता टूट गया तो उस टूटे रिश्ते ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया। 

चलिए आज बात करते हैं उन पांच बातो के बारे में जो मैंने अपने टूटे हुए रिश्ते से सीखी।

संसार में कुछ भी हमेशा नहीं रहता।
Nothing is permanent in this life.

सबसे पहली बात जो मैंने अपने टूटे हुए रिश्ते से सीखी वो ये है कि इस जीवन में कुछ भी हमेशा नहीं रहता। गीता में लिखा है ना कि परिवर्तन ही संसार का नियम है । यह लाइन जिंदगी के हर मोड़ पर लागू होती है ।जिंदगी के हर वक्त पर लागू होती है।

breakup ke baad move on kaise kare

लाइफ में कुछ भी परमानेंट नहीं है । यहां सब कुछ लगातार बदलता रहता है। जब हम यह सोचते हैं कि एक रिश्ता जो हमसे जुड़ गया है अब हमेशा के लिए हमारे साथ है। तो हम गलत सोचते हैं । कुछ भी कभी भी बदल सकता है। कोई भी चीज कोई भी रिश्ता अपने साथ हमेशा रहने की गारंटी नहीं लेकर आता।

अच्छा वक्त हमेशा नहीं रहता ।
Good times do not stay forever.

दूसरी बात जो मैंने अपने टूटे हुए रिश्ते से सीखी वह यह है कि अच्छा वक्त हमेशा नहीं रहता।अच्छे के बाद बुरा और बुरे के बाद फिर अच्छा समय आता है । 

जब हमारा अच्छा वक्त चल रहा होता है, तो हम उस में खो जाते हैं । यह सही है कि हम अच्छे वक्त को जिए उसका उत्सव मनाए , पर यह भी उतना ही जरूरी है कि हम यह नहीं भूले कि बुरा वक्त भी कभी भी आ सकता है। और उसके लिए हमेशा तैयार रहे ।

जब हम यह मान कर बैठ जाते हैं कि अच्छा वक्त हमेशा चलेगा और फिर अचानक से बुरा वक्त हमारे सामने आ जाता है । 

और अगर हम उसके लिए तैयार नहीं है तो यह हमें बहुत बड़ा मानसिक झटका दे सकता है। फिर आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं और एक बार अगर आप उस गर्त में चले गए ना तो उससे ऊपर उठना अपने आप में बहुत बड़ा संघर्ष हो जाता है।

किसी के जाने से जिंदगी नहीं रुकती।
Life never stops for anyone.

तीसरी बात मैंने अपने टूटे हुए रिश्ते से सीखी है वह यह है कि किसी के जाने से जिंदगी नहीं रुकती। जब हम किसी के साथ होते है ना और खुश होते है तो हमें लगता है कि हम उसके बगैर जी नहीं सकते। अगर वह इंसान हमारे जीवन में नहीं रहेगा ना तो हमारी जिंदगी में कुछ भी नहीं बचेगा ।

breakup ke baad khush kaise rahe

पर यह सच नहीं है । हम डरते हैं । हर कीमत पर उस इंसान को अपनी जीवन से जाने से रोकते हैं । कई बार रिश्ता बहुत पहले खत्म हो चुका होता है ।लेकिन इंसान फिर भी उस इंसान को अपने दिल से जाने नहीं दे पाता। 

लेकिन सच तो यही है कि किसी के चले जाने के बाद भी जिंदगी चलती रहती है । क्योंकि उसके आने से पहले भी आपकी जिंदगी चल रही थी ।यह कठिन होता है , क्योंकि हम इसके लिए तैयार नहीं होते । पर समय के साथ सब आसान हो जाता है।

वक्त हर जख्म का मरहम होता है।
Time heals everything.

चौथी बात जो मैंने अपने टूटे हुए रिश्ते से सीखी वह यह है कि वक्त हर जख्म का मरहम होता है। जब कोई इंसान जिससे हम बहुत ज्यादा अटैच होते हैं। वह हमें छोड़कर जाता है ।तो हमें ऐसा लगता है कि हम दुबारा कभी खुश नहीं हो सकते।  कि वो जख्म भी भरेगा नहीं। 

breakup ke baad kya kare

लेकिन यह सच नहीं है । वक्त के साथ हर तकलीफ कम होती जाती है। हर दर्द कम होने लगता है। और हर याद धुंधली होने लगती है । वक्त आगे बढ़ता जाता है । अगर किसी के जाने से हम टूट चुके हैं। तो वक्त के साथ हम फिर से जीना शुरु कर देते हैं । फिर से खुश रहना शुरू कर देते हैं। और फिर से सपने सजाना शुरू कर देते हैं। जीवन ऐसा ही है यह किसी के लिए नहीं रुकता।

ईश्वर हमेशा अपने बंदों के साथ होता है।
God never leaves you alone.

पांचवी और सबसे जरूरी बात जो मेरे टूटे हुए रिश्ते ने मुझे सिखाई वो यह है कि कोई इंसान आपका हाथ छोड़कर जा सकता है। आपको अकेला करके जा सकता हैं लेकिन ईश्वर आपका हाथ और आपका साथ कभी नहीं छोड़ता। वह हमेशा अपने बच्चों के साथ होता हैं। 

बस डेट है तो आपकी उनको याद करने की ।उनका हाथ थामने की । पर एक बार आपने ईश्वर का हाथ थाम लिया तो फिर आपको किसी भी तकलीफ से उबरने में ज्यादा समय नहीं लगता।


उम्मीद करती हूं, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर इस विषय में आपकी कोई राय है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा ।

अगर आप चाहते हैं कि मुझे किसी और टॉपिक पर आर्टिकल लिखना चाहिये तो सजेस्ट जरूर कीजिएगा। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

0 टिप्पणियाँ