टिमटिमाता सितारा ☆ दी स्टार कार्ड ☆ The STAR tarot card ☆ The star card का अर्थ ☆The Star tarot card meaning in hindi ☆
स्टार कार्ड ☆
The STAR tarot card ☆
The star card का अर्थ ☆
The Star tarot card meaning in hindi ☆
शुद्धता एवं दैवीयता :
Purity and divinity:
The Star card में एक निर्वस्त्र स्त्री है । जो शुद्धता और दैवीयता का प्रतीक है ।
उसका एक पैर तालाब में पानी के अंदर है और दूसरा पैर जमीन पर है । जो भौतिक दुनिया और भावना के स्तर के बीच के संबंध को दर्शाता है।।
एक तरफ जल भावना को इंगित करता है और दूसरी तरफ धरती प्रकृति को और भौतिक संसार ( material world) को इंगित करती है ।
दैवीय सहायता की संभावना:
Possibility of divine help:
द स्टार कार्ड में देवी या देवी स्तरीय जो अपने दोनों हाथों से पात्र से जलपरी और धरती पर पानी उड़ेल रही है जो कि इस बात का प्रतीक है ईश्वर की कृपा आपके जीवन में आने वाली है और भौतिक स्तर पर और भावनात्मक स्तर पर दोनों ही तरह से आपके जीवन में फिर से सुपर समृद्धि का प्रवेश होने वाला है क्योंकि ईश्वर आपके जीवन को आशा से खुशियां और समृद्धि से भर गए ।
पोषण और समृद्धि :
Nourishment and abundance:
The Star card में इस लड़की के दोनों हाथों में एक एक पात्र ( jug) है, जिससे वह एक हाथ से तालाब में पानी उलट रही है , और दूसरे हाथ से मैदान में पानी डाल रही है ।
The star card मे स्त्री का पानी डालना पोषण का और समृद्धि का प्रतीक है । जहाँ एक ओर वह दैवीय स्त्री भूमि पर जल पलट रही है वह इस बात का प्रतीक है कि भौतिक जीवन में समृद्धि आने वाली है।
दूसरी तरफ तालाब जो कि पहले ही पानी से भरा है उसमे पानी डालना इस बात की तरफ इशारा करता है कि इस संबंध में भावनात्मक संतुलन पैदा होने वाला है ।
The star card आशा, सकरामकता और प्रेरणा को बताता है ।
शुभ संकेत :
Positive sign:
The star card में उस लड़की के सर के ऊपर एक सितारा है, और आसपास सात और सितारे है l सितारों की चमक से रात्रि के आकाश में जगमग और उजाला बिखरा है l चमकते सितारे ख्वाहिशों का प्रतीक हैं और आकाश ऊंचे सपनों का l
The star tarot card इस बात का संकेत है कि आपके सपने पूरे होंगे l आपकी मनोकामना पूरी होगी l
Wish fulfillment:
बचपन में जब भी हम आसमान में देखते थे तो कहा जाता था कि अगर आपको टूटता तारा दिखता है तो आप कोई विश मांग सकते हैं और आपकी विश यानी इच्छा जरूर पूरी होती हैl
स्टार कार्ड ( The star card ) मनोकामना को पूरा करने वाला कार्ड है l
अगर आपके मन में कोई इच्छा बहुत समय से घर किए है और टैरो कार्ड रीडिंग मे द स्टार कार्ड आता है , तो यह इशारा है कि आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है ।
आशा की किरण:
Ray of Hope:
द स्टार कार्ड ( the star card ) मेजर अरकाना का एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कार्ड है l जब भी किसी टैरो कार्ड रीडिंग में the star card आता है तो वह इस बात का इशारा लेकर आता है कि आप को अपने जीवन में आशा का दामन थाम के रखना चाहिए l
आपको कठिन परिस्थितियों में भी अपनी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और जीवन मे अब आपका समय बदलेगा l अच्छा समय नजदीक है l अच्छा समय जल्दी आएगा l
भावनात्मक हीलिंग:
Emotional Healing:
The star card में एक स्त्री धरती पर पानी उड़ेल रही है। पानी भावनाओं का प्रतीक है। और धरती को पानी का पोषण देना एक तरीके की हीलिंग का प्रतीक है।
जब भी कभी किसी टैरो कार्ड रीडिंग में स्टार कार्ड आता है तो इस बात की ओर संकेत करता है कि बीते समय में यदि किसी तरह का भावनात्मक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई का समय शुरू होने वाला है ।
उस नुकसान की क्षतिपूर्ति का समय आ गया है। अब जीवन के सुधरने का समय आ गया है। खाली जीवन की खुशियों से भरने का समय आ गया है।
भौतिक और आध्यात्मिक संतुलन:
Material and spiritual balance:
हम इंसान पूरी तरीके से भौतिकवादी जीवन से ऊपर नहीं उठ सकते , लेकिन फिर भी हम अपने अंतर्मन से जुड़े होते हैं। अपने आध्यात्मिक पहलू से भी जुड़े रहते हैंl
The star tarot card इस बात का संकेत है कि जीवन में भौतिक स्तर पर और आध्यात्मिक स्तर पर संतुलन स्थापित होने का समय आ गया है।
1 टिप्पणियाँ
Thanks, for your knowledge sharing, help me alots.For last 3day I am here for hours.It provides us peace , wisdom and helps us for our soule purpose 🙏🙏🙏💐💐💐🎊🎊🎊
जवाब देंहटाएं