तीसरे भाव में राहु ● कुंडली के तीसरे भाव में राहु क्या फल देता है? ● Rahu in third house in hindi●
तीसरे भाव में राहु ●
कुंडली के तीसरे भाव में राहु क्या फल देता है? ●
Rahu in third house in hindi ●
तीसरे भाव में राहु का फल जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि कुंडली का तीसरा भाव क्या बताता है!
कुंडली के तीसरे भाव का अर्थ
किसी व्यक्ति की कुंडली का तीसरा भाव उस व्यक्ति के पराक्रम, उसकी जोखिम उठाने की क्षमता, उसकी समझदारी, उसकी बुद्धिमानी , उसकी कार्यकुशलता, उसकी छोटी बड़ी यात्राएं, उसकी संवाद करने की क्षमता, उसकी कम्युनिकेशन, उसका दूसरों से व्यवहार और सामाजिक संबंध बनाने की कुशलता आदि को दर्शाता है ।
इसके अलावा कुंडली का तीसरा भाव किसी व्यक्ति के, उसके भाई बहनों के साथ संबंध को भी दर्शाता है।
अब दूसरी बात यह आती है कि किसी व्यक्ति के ऊपर राहु ग्रह क्या प्रभाव डालता है?
3 bhav me rahu
राहु ग्रह का जीवन पर प्रभाव:
राहु एक नकारात्मक ग्रह है। यह किसी भी इंसान की बुद्धि को, वाणी को प्रभावित करता है । जब किसी व्यक्ति के जीवन में राहु का प्रभाव पड़ता है तो उसकी वाणी को उग्र और बुरा बना देता है ।ऐसा इंसान क्रोधी स्वभाव का हो सकता है।
इसके अलावा राहु बुद्धि को भी नकारात्मक ढंग से प्रभावित करता है। यह बुद्धि में संशय और नकारात्मकता पैदा करता है । ऐसे इंसान की बुद्धि स्थिर नहीं रह पाती ।और वह किसी भी प्रकार के फैसले को सही ढंग से नहीं ले पाता ।ऐसे इंसान की बुद्धि में स्पष्टता नहीं रहती।
rahu teesre bhav me
कुंडली के तीसरे भाव में राहु का फल:
राहु कौन से भाव में शुभ फल देता है?
कुंडली के तीसरे भाव में राहु को अनुकूल माना जाता है। इसका कारण यह है कि तीसरा भाव किसी व्यक्ति की बुद्धिमानी , उसकी संवाद कुशलता यानी कि उसकी कम्युनिकेशन स्किल को बताता है ।और राहु भी किसी व्यक्ति की बुद्धि को और वाणी को प्रभावित करता है ।
जब राहु किसी व्यक्ति के कुंडली के तीसरे भाव में होता है ।तो वह ऐसे व्यक्ति को बहुत ही अधिक बुद्धिमान और उसकी वाणी को बहुत ज्यादा प्रभावशाली बना देता है ।
राहु 3 भाव में
तीसरे भाव में राहु का शुभ स्थिति में होना:
अगर राहु किसी व्यक्ति की कुंडली में तीसरे भाव में बैठा है और शुभ स्थिति में है, तो ऐसे में ऐसा व्यक्ति एक अच्छा प्रवक्ता हो सकता है।
ऐसा व्यक्ति बहुत अधिक बुद्धिमान हो सकता है। ऐसा व्यक्ति कोई भी समस्या बहुत ही कुशलता पूर्वक निपटा सकता है।
ऐसा व्यक्ति बड़े फैसलों को भी बड़ी ही सरलता से और सही तरीके से ले सकता है ।
तीसरे भाव में राहु एक व्यक्ति को सफल व्यापारी सफल उद्यमी बना सकता है ।
ऐसा व्यक्ति मीडिया के क्षेत्र में अपना बड़ा नाम और पहचान बना सकता है ।
ऐसा व्यक्ति बड़ा लेखक हो सकता है ।
ऐसा व्यक्ति किसी भी कार्य को कुशलता पूर्वक संपन्न कर सकता है । तीसरे भाव में राहु व्यक्ति को सफल बनाता है।
तीसरे भाव में राहु का अशुभ स्थिति में होना:
कुंडली में अगर राहु तीसरे भाव में और अशुभ है तो ऐसे व्यक्ति की वाणी को कठोर और कटु बना देता है ।
ऐसा इंसान अपनी बातों से दूसरों का दिल दुखाता है ।और अपने संबंधों को बिगाड़ देता है ।
ऐसे इंसान अपने से छोटे भाई बहनों को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। और अपने छोटे भाई बहनों से भी अपने संबंध खराब कर लेता है।
ऐसा इंसान और झूठ और छल से अपना काम निकलवाने की कोशिश करता है।
ऐसे इंसान की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसा इंसान बढ़ा चढ़ा कर अपना मतलब सिद्ध करने के लिए बातें करता है।
वह झूठे वादों में दूसरों को फंसा कर अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकता है।
ऐसा इंसान दूसरों को भड़का के गलत दिशा में प्रेरित कर सकता है।
0 टिप्पणियाँ