क्या राहु महादशा में शादी करनी चाहिए ? क्या राहु महादशा में विवाह हो सकता है ?
राहु की महादशा में शादी करनी चाहिए या फिर नहीं?
इस सवाल का जवाब जानने से पहले हम यह समझ लेते हैं कि जब भी किसी व्यक्ति के जीवन में राहु की महादशा आती है तो उसके जीवन में किस तरीके से विशेष प्रभाव पड़ते हैं?
राहु की महादशा के प्रभाव
सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि राहु जीवन को किस प्रकार से प्रभावित करता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक नकारात्मक ग्रह की दृष्टि से देखा जाता है।
पौराणिक कथाओं से यह पता चलता है कि एक राक्षस का कटा हुआ सिर है जिस ने समुद्र मंथन के समय अमृत पान कर लिया था । इसलिए यह सबसे ज्यादा इंसान की बुद्धि को प्रभावित करता है । उसकी वाणी को प्रभावित करता है ।
राहु अहंकार को बढ़ाता है :
राहू एक नकारात्मक ग्रह हैं तो यह किसी भी इंसान की बुद्धि को नष्ट कर देता है। जब किसी व्यक्ति के जीवन में राहु की महादशा आती है ।तो वह बहुत ही ज्यादा अहंकारी हो जाता है।
राहु बुद्धि में असमंजस पैदा करता है।
राहु की महादशा में व्यक्ति की बुद्धि की स्थिरता डगमगाने लगती है ।और उसकी बुद्धि में असमंजस और संशय घर करने लगते हैं । और वह निर्णय लेने में बहुत ही ज्यादा असमर्थ हो जाता है ।
राहु वाणी को दूषित करता है।
इसी प्रकार से राहु वाणी को भी प्रभावित करता है। ऐसा देखा जाता है कि राहु की महादशा में इंसान की वाणी उग्र हो जाती है। इंसान अपने शब्दों पर ध्यान नहीं देता और अपने अपनों का ही दिल दुखा देता है।
ऐसा भी कहा जाता है कि राहु की महादशा में इंसान को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। वरना ऐसे इंसान अपने रिश्ते खराब कर लेता है और अपने अपनों से संबंध बिगाड़ लेता है। अपनी वाणी या गाली गलौज करके अपना पूरा ही बेड़ा गर्क कर लेता है।
राहु की महादशा में शादी करनी चाहिए या नहीं?
अब जब हम जान गए कि राहु ग्रह का किसी व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव होता है, चलिए इस बात को समझने की कोशिश करते हैं कि राहु की महादशा में इंसान को शादी करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए?
ऐसे देखा जाए तो राहु एक नकारात्मक ग्रह है और इसकी महादशा अपने साथ बहुत सारी चुनौतियां लेकर आती है।
राहू शादीशुदा जीवन में चुनौतियां खड़ी करता है :
राहु की महादशा क्योंकि 18 साल की होती है तो आप शादी करने के लिए 18 साल का इंतजार तो नहीं कर सकते। लेकिन अगर राहु की महादशा के दौरान किसी व्यक्ति की शादी होती है ,तो उसकी वैवाहिक जीवन में बहुत सारी मुश्किलों को खड़ा करती है ।और यह बात बिल्कुल सत्य है।
शादी में अहंकार के टकराव से खड़ी होती है मुश्किलें:
चलिए जानते हैं कि किस प्रकार की परेशानियां राहु शादी में खड़ी कर देता है ।
क्योंकि राहु अहंकार का प्रतीक है तो किसी भी शादी में एक पार्टनर का अपने पार्टनर के साथ ईगो क्लैश कराता है। यह करता है कि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नहीं समझ पाते जिसके कारण उस पर हावी होने की कोशिश करते हैं ।और अपने संबंध को खराब कर लेते है।
राहु खड़ी कर सकता है तलाक की नौबत:
राहु की महादशा में तलाक:
ऐसा भी देखा गया है कि राहु की महादशा में खूब शादियों में तलाक की नौबत भी आ जाती है। क्योंकि जब किसी शादी में अहंकार दो लोगों के बीच में आ जाता है तो ऐसे दो लोगों का साथ में चलना बहुत मुश्किल हो जाता है ।और जब इंसान का अहंकार दूसरे व्यक्ति के अहंकार से टकराता है केवल विनाश करता है।
राहुल चारित्रिक पतन करता है।
राहुल कैरेक्टर खराब करता है।
राहु संगत बिगड़ता है ।
राहू बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। ऐसे में इंसान गलत रास्तों से भटक जाता है ।ऐसे में अपने पति या पत्नी के अलावा भी दूसरे व्यक्तियों से संबंध स्थापित कर लेता है ।और ऐसे में भी शादी का टूटना बहुत ज्यादा संभावित हो जाता है ।
राहू बुद्धि में असमंजस की स्थिति पैदा करता है। और जब बुद्धि स्पष्ट नहीं होती है । तब इंसान अपने जीवन में गलत रास्ते में भटक जाता है । पर इसीलिए राहू महादशा में हुई शादी में व्यक्ति एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स में भी पड़ता है ।गलत रास्तों पर भी चलता है । क्योंकि राहू इंसान का चरित्र खराब करता है ।
राहु की महादशा में शादी करना क्या सही है ?
अगर आपके जीवन में राहु की महादशा का अंतिम चरण चल रहा है तो ऐसे में आपको शादी तब तक के लिए टाल देनी चाहिए जब तक कि राहु की महादशा का अंत हो जाए।
लेकिन अगर आपके जीवन में राहु की महादशा की शुरुआत है, और आपकी शादी की उम्र हो गई है तब आप इसे टाल तो नहीं सकते मगर राहु की महादशा लिए जो भी संभावित उपाय हो सकते हैं ,वह आपको करना चाहिए ।
आपको ईश्वर की शरण में भी जाना चाहिए ।
पूजा पाठ भी करना चाहिए।
शराब और व्यसन आदि चीजों से बहुत दूर रहना चाहिए।
आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
अपने जीवन साथी से बात करते समय आपको गलत शब्दों का शब्दों का प्रयोग कतई नहीं करना चाहिए।
अगर आप इन सारी बुराइयों से अपने आप को दूर करने में असफल रहते हैं। तो आपकी शादी का चलना राहु महादशा में बहुत मुश्किल हो जाता है ।
आशा करती हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। और आपको जो जानकारी चाहिए थी आपको मिल गई होगी। इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में प्रश्न या अपनी राय आप रख सकते हैं। धन्यवाद!
0 टिप्पणियाँ