चंद्र राशि • चंद्र राशि क्या है • मून साइन क्या होता है • moon sign in Hindi •
चंद्र राशि •
चंद्र राशि क्या है •
किसी व्यक्ति की कुंडली में जिस राशि में चंद्रमा बैठा होता है, वही राशि उस व्यक्ति की चंद्र राशि या मून साइन कहलाती है।
साधारण भाषा में जब आप पूछते हैं कि आपकी राशि कौन सी है ? तो सामान्यतः हम चंद्र राशि की ही बात कर रहे होते हैं ।
किसी व्यक्ति के जन्म के समय, उसके नामकरण के साथ जो उसके नाम का पहला अक्षर निकलता है, वह भी चंद्र राशि पर ही आधारित होता है।
यानी कि उस व्यक्ति की जन्म कुंडली में जिस राशि में चंद्रमा बैठा होता है, उसी राशि से जुड़े हुए अक्षर से उस व्यक्ति का नाम रखा जाता है।
जन्मकुंडली बनाते समय जो व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर निकलता है। उसकी चंद्र राशि के आधार पर ही निकलता है।
उदाहरण के तौर पर यदि चंद्रमा कन्या राशि में बैठा है तो उस व्यक्ति की राशि कन्या राशि मानी जाएगी ।और उस व्यक्ति की कुंडली में उस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर प से शुरू होगा ।
मून साइन क्या होता है •
moon sign in Hindi •
नीचे जो चित्र दिया गया है वह उदाहरण के लिए है। जिसमें चंद्रमा कन्या राशि में बैठा है।
अब आप इस चित्र को ध्यान से देखें, तो चंद्रमा कन्या राशि कैसे बैठा है ?
कन्या राशि छठे नंबर की राशि है यानी कि 12 राशियों के क्रम में कन्या राशि छठवें नंबर पर आती है।
अब इस कुंडली में जिस भाव में 6 नंबर लिखा है वही कन्या राशि है। और जिस भाव में 6 नंबर अंकित है वहां पर ही चंद्रमा बैठा है। इसलिए इस कुंडली के आधार पर इस व्यक्ति की राशि कन्या राशि हुई।
आशा करती हूं आपको इस विषय पर स्पष्ट जानकारी मिली है। इस विषय पर किसी अन्य जानकारी के लिए आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न या अपनी राय व्यक्त करें।
0 टिप्पणियाँ