The tower • 

महाप्रलय • 


The tower tarot card का  अर्थ • 

The tower tarot card का हिन्दी meaning • 

The tower card हिंदी में •

इस कार्ड में एक बड़ी सी इमारत है, जिस पर आसमान से बिजली गिरती है ,और वो इमारत गिरने लगती है ।उसकी नीव हिल जाती है, और उसमें रहने वाले इंसान उसकी खिड़कियों से बाहर गिरने लगते हैं।इमारत में आग लग जाती है।
मतलब इस कार्ड में दिखाई देता है कि एक दैवीय प्रकोप में बसे बसाई घर को जड़ से उखाड़ कर नष्ट कर दिया है।

दैवीय आपदा
Divine intervention 

The tower tarot card बताता है कि इस व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थिति आ गई है ,जब नियति का हस्तक्षेप जीवन में हो गया है। नियति के, प्रकृति के, ईश्वर के हस्तक्षेप से इस व्यक्ति का बनाया संसार खत्म होने की स्थिति पर आ चुका है। यह जो मुसीबत आकर वर्तमान स्थिति में खड़ी हुई है, यह कोई इंसान की तरफ से लाई गई नहीं है, यह मानव निर्मित ना होकर प्रकृति निर्मित है ,या कोई दैवीय प्रकोप है।

विनाश 
Destruction

The tower card बताता है कि इस इंसान के जीवन में विनाश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ईश्वर की ओर से, प्रकृति की ओर से, नियति की ओर से, कोई ऐसी गाज गिरी है ! जिससे बना बनाया सब कुछ तहस-नहस हो गया है जैसे कि मानो चीन इंसानों के ऊपर यह प्रकोप किया है उनके जीवन में तो जैसे पहले ही आ गई है

तलाक, रिश्ता टूटना 
Breakup and divorce

इंसानों के रिश्तो के बीच में आई दरार, उनका पूरी तरीके से बिखर जाना, या टूट जाना भी इस कार्ड से दिखाई देता है। पति पत्नी के या प्रेम संबंधों में आए हुए अलगाव या रिश्ता टूटने की स्थिति का निर्मित होना यह कार्ड बताता है। the tower card किसी नजदीकी रिश्ते के संबंध में तलाक या अलगाव की स्थिति को भी दर्शाता है।
The tower tarot card बताता है कि जैसे किसी बने बनाए घर की नींव ही उखड़ गई हो,  बना बनाया संसार उजड़ गया हो।

घर और संसार तो परिवार से होता है, रिश्तो से होता है ,और सबसे ज्यादा करीबी रिश्ता तो पति और पत्नी के दरमियान होता है। इसीलिए यह कार्ड तलाक और डिवोर्स की स्थिति को भी दर्शाता है। major arcana का  यह the tower tarot कार्ड तलाक और डिवोर्स की स्थिति को दर्शाता है।

पतन 
Falling down

The tower tarot कार्ड में जो इमारत है, जो टावर है, उस पर बिजली गिरती है ,और इमारत से सारे लोग बाहर निकल कर नीचे गिरने लगते हैं। major arcana का ये the tower card बताता हैं कि इस व्यक्ति के जीवन में ऐसी परिस्थिति आ गई है, जिसमें उसका लगातार नुकसान हो रहा है । वह लगातार नीचे गिरता जा रहा है।और यह स्थिति अचानक यकायक आ गई है, जिसका उसे आभास भी नहीं था । अचानक से कोई बहुत बड़ी आपदा ने आकर उसको पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है, या खत्म कर दिया है। ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जहां से वापस सब कुछ ठीक करवाना एकदम नामुमकिन सा बन गया है।

अलगाव 
Separation

घर में सब लोग परिवार की तरह साथ रहते हैं। पर जब घर टूटता है, या उस पर कोई मुसीबत आती है, और घर बिगड़ जाता है। तो सब अलग अलग हो जाते हैं । इस कार्ड में जब इमारत पर बिजली गिरती है,  तो सब इमारत के चारों ओर से बाहर की तरफ गिर रहे हैं। यानी कि यह कार्ड यह बताता है कि इस इंसान के जीवन में ऐसी कोई मुश्किल घड़ी आकर खड़ी हो गई है, जब अपनों से ही बिछड़ना तय हो गया है। रिश्तो का टूटना तय हो गया है। और बसा बसाया घर टूट गया।

नुकसान 
Loss

Tarot card deck के Major arcana का यह the tower tarot card भारी नुकसान को दर्शाता है। जब घर टूटता है, रिश्ते टूटते हैं तो जीवन ही खत्म सा हो गया सा महसूस होता है, यह कार्ड किसी छोटे-मोटे नुकसान को या किसी छोटी मोटी विकट परिस्थिति को नहीं दर्शात, बल्कि एक एसी परिस्थिति को दर्शाता है जहां बहुत सालों से कमाया गया सब कुछ  एक पल में खत्म हो जाता है। जो सालों साल बनाया गया एक पल में बिखर जाता है।

जीवन बदल  देने वाली घटना :
Life changing event

घर बनाने में, रिश्ते बनाने में और जीवन बनाने में सालों लगते हैं। सालों की मेहनत, निष्ठा और कर्म लगता है। इंसान पूरे दिल से, पूरी कोशिश से और पूरी मेहनत से अपना परिवार अपना जीवन अपना करियर बनाता है,  फिर कभी संयोग से या प्रकृति के प्रकोप से जीवन में ऐसी विकट परिस्थिति आ जाती है, जब इंसान की बनी बनाई मेहनत,बना बनाया घर एक पल में बर्बाद हो जाता है, बिगड़ जाता है।

यह ऐसी  परिस्थिति होती है जो इंसान को अंदर से बदल कर रख देती है। जो उसके जीवन को पूरी तरीके से पलट कर रख देती है। ऐसा कभी सोचा नहीं होता, जब ऐसी स्थिति आ जाती है, तो इंसान का जीवन ही पूरी तरीके से बदल जाता है। tarot card deck का major arcana का ये  the tower card किसी ऐसी घटना की ओर संकेत करता है, जो इंसान के पूरे जीवन को ही पलट कर रख देती है।

सदमा
Traumatic event

tarot card deck का major arcana का ये  the tower card जीवन में आने वाली किसी ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिसने इस इंसान के जीवन में ऐसी चोट पहुंचा दी है या सदमा पहुंचा दिया है, जिसे भरने या भुलाने में शायद बहुत लंबा वक्त लग जाएगा । एक ऐसा नुकसान पहुंचाया है, जिससे बाहर आना और जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होगा।

अचानक बदलाव
Sudden change

The tower card इस इंसान के जीवन में अचानक आने वाले बदलाव को दिखाता है, जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा  सकती। जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं था। जिसके बारे में यह व्यक्ति शायद कभी तैयार नहीं था। ऐसी परिस्थिति जिसने सब कुछ खत्म कर दिया सब कुछ बदल कर रख दिया।

जीवन की दिशा बदल देने वाली घटना:
Incident that will change direction of life:

tarot card deck का major arcana का ये  the tower कि इस तूफान के, प्रकोप के आने के पहली की स्थिति में और इस तूफान के गुजरने के बाद की स्थिति में जमीन और आसमान का अंतर होगा। इस घटना के होने से पहले जो स्थिति थी, एक सुखी संसार, भरे पूरे परिवार की स्थिति, प्रेम सम्बंध की स्थिति,वह इस घटना के बाद की स्थिति,  विनाश की स्थिति जहां सब कुछ खत्म हो गया होगा। 

यह कार्ड इसी घटना को बताता है जिसके होने के पहले जैसा कुछ नहीं रहेगा, जो भी था पूरी तरह से नष्ट हो गया है । 
जिसे अब फिर से एक बार एक-एक करके बनाना पड़ेगा, जो आसान नहीं होगा। जिसे  बनाने में  फिर से अब बहुत सारी कोशिश और लंबा समय लग जाएगा।

मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana: 

















1 टिप्पणियाँ