आसमान से गिरा खजूर में अटका • THE HANGED MAN • The hanged man tarot card का हिंदी में अर्थ • The hanged man tarot card meaning in hindi •
The hanged man tarot card meaning in Hindi •
आसमान से गिरा खजूर में अटका •
The hanged man tarot card का हिंदी में अर्थ •
कोई गति नहीं
No movement
The hanged man card me एक इंसान उल्टा लटक रहा है, जो यह बताता है कि ये इंसान जीवन में एक ऐसी स्थिति में है जहां पर वह कोई निर्णय लेने में या जीवन में किसी दिशा में कोई कदम उठाने में सक्षम नहीं है। उसकी स्थिति ऐसी है कि वह कुछ कर नहीं पा रहा है ।
अटका हुआ सा
Stucked
The hanged man card में उल्टा लटका ये इंसान अपने जीवन में कहीं फंसा हुआ है ,या रुका हुआ है। एक तरह से कह सकते हैं यह अपने जीवन में एक ऐसी स्थिति मे फँस गया है , जहाँ से ना आगे जा सकता है ना पीछे, ना इधर, ना उधर।
आत्मिक जागरण
Spiritual awakening
The hanged man कार्ड में जो इंसान उल्टा लटक रहा है, उसके सर के पीछे प्रकाश का चक्र है ,जो यह बता रहा है कि इस विपरीत परिस्थिति में, जिसमें वह फंसा हुआ है ,जहां पर वह कुछ भी करवाने की स्थिति में नहीं है ,उसकी spiritual awakening यानी आध्यात्मिक जागरण हो रहा है।
कई बार विपरीत परिस्थितियों में जब इंसान अपनी ही खुशियों की कुर्बानी दे देता है दूसरों के लिए या किसी मजबूरी में तब उसका अंतर्मन उसे ही झकझोर ने लगता है ऐसे में इंसान अपने भीतर जाकर आत्म विश्लेषण करता है तब ऐसे इंसान की आत्मा का जागरण होता है
आत्मबोध
Self realisation
The hanged man card में उल्टे लटके इस इंसान की बुद्धि जागृत हो रही है । इस इंसान को अपने जीवन में करी हुई गलतियों का एहसास हो रहा है । यह इंसान आत्मचिंतन और आत्म मनन कर रहा है । अब यह चीजों को बेहतर तौर पर समझ पा रहा है।
बलिदान
Having made some Sacrifice
The hanged man कार्ड बताता है कि इस व्यक्ति ने अपने जीवन में कुछ ऐसा बलिदान कर दिया है ,या कुछ ऐसी चीज की कुर्बानी कर दी है जो उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।और इसी कारणवश यह इस परिस्थिति में अपने आपको रुका हुआ या थमा हुआ पा रहा है।
किसी व्यक्ति या वस्तु का त्याग
Sacrificed something or someone
The hanged man tarot card बताता है कि इस इंसान ने अपने जीवन में किसी संभावना का त्याग कर दिया है या अपने किसी प्रियजन का त्याग कर दिया है। यह त्याग किसी कर्तव्य को निभाने के लिए, किसी मजबूरी में या किसी भूल के कारण कर दिया हो, ऐसा हो सकता है ।और इसी कारण अब घोर पश्चाताप के कारण इस इंसान का आध्यात्मिक जागरण हो रहा है।
अध्यात्मिक उन्नती
Spiritual Enlightenment
जब किसी इंसान के जीवन में अत्यधिक बुरी परिस्थितियां आती हैं और वह अपने आप को बहुत निर्बल, कमजोर और टूटा हुआ पाता है। उन परिस्थितियों से जब वह लड़ नहीं पाता है, तब वह ईश्वर को याद करता है ।तब वह अपने अंदर जाता है। और ऐसी परिस्थितियां ही उसे आध्यात्मिक रूप से ऊपर उठाते हैं।
the hanged man tarot card आध्यात्मिक उन्नति को दर्शाता है। ऐसी आध्यात्मिक उन्नति जो विपरीत और विषम परिस्थितियों के आने के कारण इंसान के भीतर जन्म लेती है
इम्तिहान
Trial
The hanged man card मुश्किल समय को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि the hanged man card में लटका ये इंसान बहुत मुश्किल समय से गुज़र रहा है जहां ईश्वर की तरफ से, नियति की तरफ से इसका कठिन इम्तिहान लिया जा रहा है। इस कठिन परीक्षा में वह अपने आप को स्थिर रखने की, सम्भालने की कोशिश लगातार कर रहा है, मगर परिस्थितियां उसे हर तरह से झकझोर रहीं हैँ।
अंतर्ज्ञान
Intuition
The hanged man कार्ड में इस फंदे से झूलते उल्टे लटके इसान के सर के पीछे जो प्रकाश का चक्र है वह यह बताता है कि इस इंसान का अंतर्मन अब मजबूत हो रहा है । इसकी आंतरिक चेतना का जागरण हो रहा है। इसकी आत्मा का प्रकाश अब प्रबल हो रहा है। यह बाहरी दुनिया का रुख ना करके, अब मुश्किल से लड़ने के लिए अपने भीतर का रुख कर रहा है।
दैवीयता
Divination
The hanged man card यह भी बताता है कि इन मुश्किल परिस्थितियों में नियति के द्वारा लिए जा रही इस परीक्षा में इस व्यक्ति को ईश्वर का सहयोग प्राप्त हो रहा है और बहुत ही जल्द आने वाले समय में परिस्थितियों में सुधार होने वाला है।
आसमान से गिरा खजूर में लटका
In mid of something
The hanged man card यह बताता है कि यह इंसान किसी निर्णय के बीच, किसी परिस्थिति के बीच, या किसी दोराहे पर खड़ा है, जहां से यह आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana:
0 टिप्पणियाँ