खोया खोया चाँद • द मून कार्ड • मेजर अरकाना •THE MOON • The moon card in Hindi • meaning of the moon card in love and relationship •
The moon card zodiac sign
Pieces : मीन राशि
चँचलता
द मून कार्ड चंद्रमा का प्रतीक है । चंद्रमा किसी व्यक्ति के मन की स्थिति को दर्शाता है।
जिस तरह से एक इंसान का मन चंचल होता है, इधर-उधर भागता रहता है, एक जगह स्थिर नहीं हो पाता। कभी किसी विषय पर तो कभी किसी विषय पर इंसान का मन भटकता रहता है ।
मन की गति बहुत तेज होती है, इसलिए द मून ( the moon card ) किसी इंसान के मन की छन-छन बदलती स्थिति और अस्थिरता को दर्शाता है।
the moon tarot card in Hindi
अस्थिरता
Instability
The moon card indicates instability
मन को साधने के लिए इंसान को बड़े प्रयत्न और प्रयास करने पड़ते हैं। अपने जीवन में विवेक और बुद्धि और अनुशासन का पालन करना पड़ता है ।
मन सदा ही अस्थिर होता है, और नई नई चीजों की और विषयों की इच्छाओं के पीछे भागता रहता है ।
The moon tarot card व्यक्ति की मन की चंचलता को दर्शाता है, ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिसमें किसी इंसान का मन इच्छाओं के पीछे भागने पर विवश हो जाता है ।
The moon tarot card indicates Moods
द मून कार्ड जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है चंद्रमा को भी जल से जोड़कर देखा गया है ।
The moon card indicates water element
जब पूर्णिमा होती है तो समंदर में जो धाराएं होती हैं वह बहुत ऊंची उठती हैं, द मून कार्ड यह बताता है कि यह जो व्यक्ति है इसकी मूड में स्थिति में लगातार परिवर्तन हो रहा है।
The moon card indicates anxiety and fear
The moon tarot card किसी व्यक्ति की मन:स्थिति को दर्शाता है , किसी व्यक्ति के मन में भीतर दबे हुए डर को दर्शाता है।
किसी इंसान के मन में छुपी आवेश, चिंता और परेशानी को भी यह कार्ड बताता है।
Illusion
भ्रमजाल
The moon card में traditional tarot deck में एक अंधेरी रात में चांद चमक रहा है ।कार्ड में अंधेरी रात है , जो एक व्यक्ति के मन के अंधकार का प्रतीक है।
इसीलिए द मून कार्ड इल्यूशन की स्थिति को भी दर्शाता है। अंधेरे में कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता और इंसान को कई तरीके के भ्रम और वहम हो सकते हैं, इसीलिए the moon टैरो कार्ड भ्रम की और असमंजस की स्थिति को दर्शाता है।
ऐसी स्थिति को दर्शाता है जहां एक व्यक्ति के मन में किसी प्रकार की कोई स्पष्टता नहीं है ।
The moon card indicates Mystery.
रहस्य
The moon कार्ड में चंद्रमा की ओर देखते हुए दो कुत्ते भोंकते हुए दिखाई दे रहे हैं और पीछे नदी में से निकलता हुआ एक बिच्छू दिखाई दे रहा है।
यह कार्ड रहस्य को दर्शाता है, किसी व्यक्ति के मन में कुछ दबा हुआ है जो स्पष्ट रूप से सामने नहीं उजागर हुआ है, या ऐसी स्थिति जिसमें काफी कुछ रहस्य है जो कि उजागर नहीं हुआ है।
The moon टैरो कार्ड रहस्यमई स्थिति को दर्शाता है।
Darkness and moonlight
अंधकार और चाँदनी
The moon tarot card में अंधेरा है, और अंधेरे में चांद चमक रहा है । दो कुत्ते आसमान की ओर देखकर लगातार शंका से और डर से भौंक रहे होते हैं, पीछे से एक बिच्छू उनकी तरफ बढ़ रहा है।
The moon card ऐसी स्थिति को दर्शाता है जहां पर आकस्मिक रूप से कोई भी घटना घट सकती है। क्योंकि रात का अंधेरा है, और उस अंधेरे का फायदा कोई भी उठा सकता है।
यह सारे संकेत इस बात का प्रतीक है कि अज्ञान में लिप्त इस व्यक्ति के भ्रम और अज्ञान का फायदा परिस्थिति या दुश्मन उठा सकते हैं ।
The moon card indicate intense emotions.
भावुकता
द मून कार्ड चंद्रमा को, चंद्रमा से जुड़ी हुई ऊर्जा को दर्शाता है। चंद्रमा किसी व्यक्ति के अंतर्मन को दर्शाता है। चंद्रमा जल तत्व का प्रतीक है। और जल तत्व किसी व्यक्ति की भावनाओं को दर्शाता है इसीलिए द मून कार्ड किसी भी व्यक्ति की अति भावुक होने को दर्शाता है।
कहा जाता है कि जीवन में कोई भी निर्णय इंसान को भावुक होकर नहीं बल्कि सोच समझ कर लेना चाहिए।
The moon card explained
The moon ऐसी परिस्थिति को दर्शाता है जहां पर यह व्यक्ति अपने जीवन में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकता है जिससे उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसीलिए इस कार्ड से ऐसी स्थिति में सोच समझकर ही कोई कदम उठाने का संकेत दिया जा रहा है।
The moon card indicates Intuition.
चंद्रमा मन का प्रतीक होता है, और मन इंसान के अंतर्मन का। the moon tarot card इंसान के इनट्यूशन को बताता है।
कभी-कभी जो चीजें सामने से जागृत नहीं होती और स्पष्ट नहीं होती हैं, इंसान का अंतर्मन उनको भाँप लेता है। महसूस कर लेता है।
कभी कभी आगे आने वाले संकट को भी बिना देखे ही अंतर्मन पहले से ही महसूस कर लेता है। इस कार्ड में जो दो श्वान हैं वह किसी ऐसे खतरे को देखकर शायद भौंक रहे हैं, जो कि सामने दिखाई तो नहीं दे रहा मगर जिस का अनुमान उन्हे पहले से ही हो चुका है।
The moon card indicates not giving commitment in love and relationship.
द मून कार्ड अस्पष्टता की ओर संकेत करता है, किसी व्यक्ति के मन की अस्थिरता को दर्शाता है ।किसी व्यक्ति के निर्णय ना ले सकने की स्थिति को दर्शाता है।
Significance of the moon card
The moon card in love reading
इसीलिए जब द मून कार्ड लव टैरो रीडिंग में आता है या रिलेशनशिप की टैरो रीडिंग में आता है, तो ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो अपने रिश्ते में, अपने साथी को किसी भी प्रकार का कमिटमेंट देने के लिए तैयार नहीं हो पा रहा है।
या जिसका मन इतना चंचल है कि वह अपनी रिश्ते में स्थिरता से कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है ।
The moon indicates a person who is not serious in love and relationship
The moon tarot card एक ऐसे व्यक्ति की ओर इशारा करता है, जो अपने निर्णय ऊपर स्थिर रहना और खड़े रहना नहीं जानता।
जिसका मन इतना चंचल है, जो अपना फैसला किसी भी पल बदल सकता है, एक ऐसे व्यक्ति की ओर इशारा करता है, जो अपनी कहीं बातों, अपने दिये गए वचनों को निभाने का इरादा नहीं रखता है।
जो अपने वादों में, कमिटमेंट्स में ईमानदार नहीं है। अपनी कमिटमेंट को लेकर सीरियस नहीं है।
Moon card tarot guide
Emotional imbalance
भावनात्मक अस्थिरता
द मून कार्ड किसी व्यक्ति के मन की भावनात्मक अस्थिरता को दर्शाता है।
The moon tarot card ऐसी परिस्थिति को दर्शाता है जिसमें कोई व्यक्ति अगर निर्णय लेगा तो उसका उस निर्णय पर खड़े रह पाना या उसको लंबे अरसे तक निभा पाना मुश्किल लग रहा है।
Emotional insecurity
द मून कार्ड किसी व्यक्ति के मन के डर को दर्शाता है , जिसका वह व्यक्ति सामना नहीं कर पा रहा हैं, और डर और इनसिक्योरिटी में आकर ऐसा व्यक्ति गलत निर्णय ले सकता है।
Meaning of the moon card in tarot
Changing behaviour
बदलता व्यवहार
The moon कार्ड चंद्रमा का प्रतीक होता है। और चंद्रमा हर दिन अपनी कलाएं बदलता है। चंद्रमा सदा एक सा नहीं रहता बल्कि धीरे-धीरे उसकी आकृति छोटी होती जाती है। फिर धीरे धीरे धीरे बढ़ते हुए पूर्ण चंद्र के रूप में सामने आता है।
चंद्रमा की प्रवृत्ति है हर दिन कलाएँ बदलने की, उसी तरह the moon card एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो पल-पल बदलता है । the moon कार्ड स्पष्ट रूप से स्थिरता की कमी की ओर से इशारा करता है ।
The moon tarot card in love and relationship
The moon card indicates a person changing his commitments based on changed feelings.
The moon कार्ड एक कैसे व्यक्ति की ओर इशारा करता है, जो अपनी भावनाओं के आधार पर अपने फैसले बदल लेता है । जो अपनी भावनाओं के आधार पर अपने निर्णय को बदल लेता है ।
मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana:
0 टिप्पणियाँ