Meditation in hindi

अगर आप meditation के बारे में कुछ भी नहीं जानते , फिर भी आप मेडिटेशन करना चाहते हैं, क्योंकि आप का दिमाग इस रोजमर्रा के जीवन की भागदौड़ से , इस रूटीन लाइफ से बहुत थक चुका है, वो आराम चाहता है।तो  एसी स्थिति में  मैं  आपको meditation करने का सरल तरीका बताती हूं ।

इसमें करना क्या है? 
आपका दिमाग जो हर वक्त कुछ ना कुछ सोचता रहता है,  कोई ना कोई बात की चिंता करते रहता है। आप को उसको शांति देना है। आपको उसे एक ब्रेक , एक इंटरवल देना है ।

आप बस इतना करें, कि जब आपको लगे कि आपका दिमाग बहुत थक चुका है, आप शांति से कहीं भी 15 मिनट के लिए कोई ऐसी जगह, जहां पर ज्यादा चहल पहल या शोर ना हो, अपनी आंखें बंद करिए और अपना सारा ध्यान अपनी सांसों के ऊपर ले जाइए । 

आपके सांसे  केसे अंदर आ रही है,  कैसे बाहर जा रहीं हैं ,अपनी सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया पर अपना ध्यान लगाइए।

शुरुआत में, यह सुनने में जितना आसान लग रहा है, इतना आसान नहीं होता!

Meditation क्या होता है !

होता यह है कि जब हम ऐसे किसी जगह आराम से बैठते हैं,  अपना ध्यान सांसो पर केंद्रित करने की कोशिश करते हैं, यह ध्यान आसानी से हमारी सांसो पर लगता नहीं है।

जो मन मस्तिष्क है अब भी वह भटकता रहता है, और हमारे दिमाग में कई तरीके के विचार आने लगते हैं, और हमारा ध्यान फिर से भटक जाता है।

2 मिनट के लिए भी अपने दिमाग को सांसो पर केंद्रित कर पाना शुरू शुरू में आसान नहीं हो  पाता! क्योंकि दिमाग में सौ तरह के विचार होते  हैं, और इंसान उन्हीं विचारों सोचने लगता है, वापस चिंता में लग जाता है ।और उसका मन ध्यान से हट जाता है और वह  वहां से उठ जाता है।

मेडिटेशन के उपाय :

इस समस्या का उपाय है कि आपका ध्यान जब भटकने लगे तो आप परेशान ना हो,  या फिर ध्यान करने की प्रकिया छोड़कर उठे नहीं बल्कि वहीं बैठे रहें, और वापस अपने प्रयासों से अपना ध्यान अपनी सांसों की आने और जाने की प्रक्रिया पर केंद्रित करने की कोशिश करें।

माना शुरू में यह मुश्किल होगा लेकिन धीरे-धीरे आप की प्रेक्टिस यह आसान होने लगेगा और आपको लगने लगेगा कि अब  आप ज्यादा समय के लिए बिना परेशानी के ध्यान में बैठ पा रहे हैं और अपना ध्यान सांसो पर केंद्रित कर पा रहे हैं।

ध्यान की प्रक्रिया , meditation की विधि  :

जब आप इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक तक दोहराएंगे तब  धीरे-धीरे आपको इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।


Meditation karne से क्या होता है ?

आपको धीरे  धीरे मन में शांति मिलने लगेगी और जब भी आपके दिमाग में बहुत ज्यादा विचारों और तनाव की वजह से आपका दिमाग थकने लगेगा तो आपको यह प्रक्रिया ध्यान आने लगेगी और आपका मन करने लगेगा कि आप अपने दिमाग को शांत करने के लिए इसी तरह फिर से ध्यान लगाने बैठ जाएं!

ध्यान कैसे लगाएं :

साँसों पर ध्यान करने में बहुत ही आसान है इसीलिए कहा भी जाता है कि ध्यान लगाने के लिए कुछ करना नहीं है बस एक जगह अपने आप को शांति से बिठाने की कोशिश करनी है और बस अपनी सांसों के अपना सारा ध्यान केंद्रित कर देना है।

step-by-step instructions for meditation:

Step by step guide for meditation in hindi.

कोई भी शांत जगह देखकर जमीन पर कोई आसन बिछाकर पलटी मार कर बैठ जाएं,

अपनी आंखें बंद करें !

भीतर साँसों के आने और जाने की प्रक्रिया पर ध्यान दें!

साँस को प्रयास पूर्वक ना लें, बस उसे आते जाते महसूस करें !

 यदि किसी भी तरीके का कोई विचार आए तो उस पर ध्यान ना दें।

ध्यान भटक जाए  तो  पुनः उसे प्रयास पूर्वक सासों पर ले आयें।


0 टिप्पणियाँ