444 एंजेल नंबर का अर्थ • 444 angel number meaning •
Repetetive numbers :
जब भी कभी हमें रिपीट होते हुए कोई नंबर दिखता है, जैसे 1111, 222 या 333, तो इसको एक संकेत माना जाता है।
Angel numbers :
ऐसे नंबर को एंजेल नंबर ( angel numbers) भी कहा जाता है , क्योंकि माना जाता है कि हमें हमारे एंजेल और स्पिरिट गाइड्स ( spirit guides) इन नंबरों के ज़रिये से कुछ संकेत भेज रहे हैं। कोई इशारा दे रहे हैं।
Meaning of repetetive numbers
इन नंबरों का अर्थ समझने की जिज्ञासा होना स्वभाविक है । एंजल नंबर का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें एक कांसेप्ट को समझना जरूरी है। जिसे बोलते हैं सिंक्रॉनिसिटी ( syncronicity)
रिपीटिंग नंबर्स का बार-बार दिखाई देना या उन पर बार-बार ध्यान आकर्षित होना syncronicity कहलाता है।
पहली बार इस कांसेप्ट को एक महान मनोवैज्ञानिक हमने समझाया था जिनका नाम Carl Jung था.
Numerology:
नंबरों से जुड़े रहस्यों को समझने के लिए अंक शास्त्र यानी न्यूमैरोलॉजी का सहारा लिया जाता है।
Meaning of number 444
अब यह समझने की कोशिश करते हैं कि जब कभी हमें बार बार 444 दिखाई देता है इसका क्या अर्थ है।
Meaning of angle number 444
नंबर 4 यानी कि चार अंक राहु ग्रह का अंक है , इसलिए नंबर 4 को समझने के लिए राहु का स्वभाव समझने की जरूरत है।
Rahu ka swabhav
राहु कोई ग्रह नहीं है, बल्कि एक छाया ग्रह है और यह एक राक्षस का सर है । वहीं दूसरी ओर केतु को उसी राक्षस का धड़ माना जाता है ।
राहु ग्रह को नकारात्मक ग्रह माना जाता है, और उसके प्रभाव को भी नकारात्मक ही माना जाता है।
पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि जब आप 444 एंजल नंबर देखते हैं तो इसका मतलब है कि कुछ बुरा होने वाला है।
बिल्कुल नहीं! जब आपके spirit guides आपको कोई angel number दिखाने की कोशिश करते हैं तो उनका संदेश आपके जिंदगी को किसी बेहतर दिशा में मोड़ने के लिए होता है।
444 ka matlab kya hota hai
राहु ग्रह अंधेरे का द्योतक है। और इसीलिए जब 444 दिखाई देता है तो एक तरह से एक संकेत है कि आपको अंधेरे का सामना हिम्मत से करना है ।
हो सकता है जब यह नंबर आपको दिखाई दे रहा हो, आप जीवन में किसी ऐसी परिस्थिति में हों जिसमें किसी तरह के भारी डर की वजह से आपने खुद को कदम बढ़ाने से रोक रखा हो ।
राहु डर बढ़ाता है। हो सकता है आप ऐसी परिस्थिति में या मुसीबत में फंसे हो जहां आपको हिम्मत की जरूरत है, पर आपको डर ने रोक रखा है, पकड़ रखा है।
तो फिर 444 angel number के जरिए आपके स्पिरिट गाइड्स आपको यह इशारा देने की कोशिश कर रहे हैं कि आपको अपने मन के अंदर बैठे डर का सामना करना चाहिए । और ईश्वर पर भरोसा करके हिम्मत से अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए ।
डर आपको रोक ना पाए। आपको ऐसा सुनिश्चित करना चाहिए। आपके स्पिरिट गाइड्स आपको बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आप आगे बढ़ते रहें वह आपके साथ हैं।
Rahu ki maya
राहु का काम है माया । राहु इंसान को माया के चक्कर में फसाता है । सही मार्ग से भटकाता है। गलत रास्ते पर प्रेरित करता है।
Rahu is illusion
तो जब आपको 444 नंबर दिखाई दे रहा है, तो यह हो सकता है कि आपके स्पिरिट गाइड्स आपको यह संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं, कि आप माया के चक्कर में ना फंसे। आप सत्य को देखने की कोशिश करें।
आप चीजों को उनके स्थाई तौर पर जानने समझने का प्रयास करें। किसी भी तरीके के आकर्षण में ना फंसे ।अपने विवेक से सही रास्ता सुनने की कोशिश करें।
Rahu effects on mind
क्योंकि राहु आपके साथ मति भ्रम पैदा कर सकता है ।हो सकता है आपको गलत चीजों के प्रति आकर्षण पैदा हो। तो आपके स्पिरिट गाइड्स आपको गलत रास्ते जाने से रोकने के लिए यह संकेत भेज रहे हों । और आपको यह एंजल नंबर दिखाई दे रहा हो ।
4th house of kundali
Kundali ka 4th bhaav
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का चौथा भाव इंसान के मन का, उसकी भावनाओं का प्रतीक होता है ।तो एंजल नंबर 444 देखने का यह अर्थ भी हो सकता है, कि आपके spirit guides आपको यह संकेत देना चाहते हैं, कि आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें।
Kundali ke 4th house me rahu
भावनाओं के बहाव में बह कर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। वरना आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भावनाओं के आवेश में किसी गलत दिशा में ना निकल जाए। बल्कि सोच समझकर विवेक से कोई सही रास्ता ही चुने। अपनी इमोशनल इंटेलिजेंस पर आप काम करें और अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें अपनी इच्छा शक्ति के बल का प्रयोग करके अपने मन को नियंत्रित करने की कोशिश करें।
( कोई कंमेंट या सवाल हो तो नीचे कंमेंट बॉक्स में पूछें । शुक्रिया ।)
0 टिप्पणियाँ