सिक्कों का सेट • माइनर अरकाना, Suit of pentacles • Suit of Coins • Tarot card • Tarot card meanings in hindi •
चौदह कार्ड्स
Number of cards in suit of Pentacles
जैसे ताश के डिब्बे में ईंट के 13 पत्ते होते हैं वैसे ही Suit of Coins में 14 कार्ड होते हैं।
Suits of Pentacles are Suit of Diamonds in playing cards deck
टैरो कार्ड डेक में suit of pantacles ताश के खेल के पत्तों में ईंट के पत्तों का प्रतिनिधित्व करता है।
वित्तीय स्थिती , अमीरी, गरीबी, समृद्धि, खुशहाली
Suit of coins may predict financial condition, abundance, poverty , money and contentment.
Suit ऑफ pentacles विशेष रूप से फाइनेंस के क्षेत्र यानी वित्तीय मामलों को, वित्त से जुड़े, पैसे रुपयों से जुड़े मामलों को बताता है।
पैसा जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, पैसों की कमी जिंदगी में बहुत बुरे समय और कष्टों का सामना करने पर मजबूर कर सकती है।
दूसरी तरफ जब इंसान के जीवन में पैसों से जुड़ी हुई समस्याएं नहीं होती है, ऐसे इंसान के जीवन में समृद्धि सुख और शांति होती है ।
Suit of pentacles के कार्ड इंसान के जीवन में पैसों से जुड़ी हुई समस्याओं की तरफ इशारा करते हैं , पैसों से मिलने वाली समृद्धि और खुशहाली की तरफ इशारा करते हैं।
कुछ कार्ड गरीबी तो कुछ कार्ड अमीरी की तरफ इशारा करते हैं। कुछ कारण बेरोजगारी तो कुछ समृद्धि और अच्छे कैरियर की ओर इशारा करते हैं।
यही कारण है कि सभी टैरो कार्ड रीडिंग में pantacles के कार्ड हमेशा करियर से जुड़े, पैसों से जुड़े और संपत्ति से जुड़े मामलों के सवालों के जवाब देने में मदद करते हैं।
पृथ्वी तत्त्व का प्रतिनिधित्व
suit of pentacles represents earth element.
Suit of Pentacles पृथ्वी तत्व से संबंध रखता है । इसीलिए किसी टैरो कार्ड रीडिंग में सूट ऑफ कॉइन्स के किसी कार्ड का आना उस व्यक्ति के जीवन में स्थायित्व , मजबूती , दृणता , बुद्धिमत्ता, व्यवहरिकता और जिम्मेदार व्यक्तित्व को दर्शाता है ।
धरती हमेशा चलाएं मान होती है, मगर वह अपनी गति से अपनी धुरी पर हमेशा घूमती रहती है, इसीलिए धरती तत्व Earth element किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व में स्थिरता को दर्शाता है।
Suit of coins represents stability , strong base, wisdom, practicality and responsibility etc.
धरती समान मातृत्व और बड़प्पन
suit of pentacles cards may show motherly nature and down to earth character .
धरती को मां कहा जाता है क्योंकि उस से ही सब प्राणियों ने जन्म लिया है, इसीलिए जिन व्यक्तियों में धरती तत्व प्रधान होता है ,उनके स्वभाव में मातृत्व की भावना और बड़प्पन की भावना ज्यादातर देखने को मिलती है।
ज्योतिषीय राशियों का प्रतिनिधित्व
Astrological signs related to suit of pentacles .
Suit of Coins के कार्ड पृथ्वी तत्व ( Earth Element) का प्रतिनिधित्व करते हैं इसीलिए पृथ्वी तत्व से जुड़ी राशियों से संबंध रखते हैं , जिनमे वृषभ राशि , कन्या राशि , मकर राशि शामिल हैं।
Suit of Pentacles is related to earth signs such as Taurus ♉, Virgo ♍ and Capricorn ♑ .
0 टिप्पणियाँ