एक सारथी • The Chariot • The Chariot tarot card का मतलब • Meaning of the chariot tarot card in hindi • The Chariot in hindi •
गतिशील
Movement
The Chariot कार्ड में एक सारथी अपने रथ पर बैठ कर आगे बढ़ रहा है। यह कार्ड गति ( movement) को बताता है।
दिशा निर्धारण
Direction
The chariot card किसी भी इंसान के किसी दिशा मे कदम उठाने को और आगे बढ़ने को दिखाता है । यह कार्ड किसी व्यक्ति के जीवन में दिशा निर्धारित करने या होने की ओर संकेत करता है ।
आगे बढ़ना
Moving forward
यह कार्ड बताता है कि इस व्यक्ति ने अब अपनी दिशा तय कर ली है । और इस दिशा में अब बिना किसी रोक के वह आगे बढ़ना चाहता है । और आगे बढ़ता जा रहा है।
इच्छा शक्ति
Will power
The chariot कार्ड किसी इंसान की इच्छाशक्ति को बताता है । और यह बताता है कि इस इंसान ने जिस ओर और जिस दिशा में बढ़ना तय किया है उस ओर बढ़ने से अब वह रुकने नहीं वाला है। और किसी भी मुश्किल का सामना करने को तैयार है । अब रास्ते में आने वाली कोई भी बाधा इस इंसान को रोक नहीं सकती क्योंकि इसने अपना मन पक्का कर लिया है ।
दृढ़ संकल्प
Determination
The Chariot Tarot card किसी इंसान के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है । यह बताता है कि इस इंसान ने अब दृढ़ संकल्प कर लिया है । और यह पूरी ताकत और हिम्मत के साथ अब अपने तय किए हुए रास्ते पर बढ़ने को तैयार है ।
अनुशासन और नियंत्रण
Descipline and control
The Chariot tarot card किसी इंसान के अपने मन को अनुशासित करने को दर्शाता है । इस कार्ड में दो घोड़े हैं एक सफेद, एक काला है । जो कि यह दर्शाता है कि एक इंसान के अंदर दो तरीके के व्यक्तित्व होते हैं ।
एक अच्छा और एक बुरा ।
इस इंसान ने अपने मन को अब नियंत्रण में कर लिया है । और अपने मन की डोर अपने हाथों में थाम कर अपने तय किए हुए मार्ग पर जीत हासिल करने के लिए बढ़ रहा है ।
युद्ध व जीत
War and Victory
यह कार्ड एक योद्धा को दर्शाता है, जो युद्ध में या जीवन के किसी भी चुनौती में अपना सब कुछ दांव पर लगा कर भी जीत, विजय और सफलता ( success) हासिल करने के लिए अब बिना रुके संघर्ष और प्रयास करने के लिए आगे बढ़ रहा है।
लक्ष्य
Goals
The chariot tarot card इंसान किसी व्यक्ति के जीवन में उसके लक्ष्य को दर्शाता है कि इस व्यक्ति ने अब अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है । और उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह पूरे जोरों शोरों से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है ।ताकि वह सफल हो सके।
प्रतिबद्ध कर्म
Powerful Action
The chariot card मेजर अरकाना का एक बहुत ही सकारात्मक कार्ड है । जो किसी व्यक्ति के जीवन में गति, उत्साह ,दृढ़ निश्चय ,संकल्प शक्ति ,इच्छाशक्ति हिम्मत ,जोश ,जज्बा ,अनुशासन को दिखाता है। यह पूरी प्रतिबद्धता के साथ किये जाने वाले कर्म ( action) को दर्शाता है ।
मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana:
0 टिप्पणियाँ