एक महाराजा • 
The Emperor card का अर्थ •
The Emperor card meaning 

सत्ता और ताकत
Authority and Power 

The Emperor card एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है , जो सत्ता में है। जिसके पास authority है ताकत है । और जिसका हुकुम चलता है । 

राजा
The King

The Emporer का मतलब होता है राजा । The Emperor card एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है, जो राजा का स्थान रखता है । ऐसा व्यक्ति परिवार का मुखिया हो सकता है परिवार का पालन कर्ता हो सकता है। 


आत्मनिर्भर
Independent

The Emperor card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो बहुत ही स्वतंत्र और आत्मनिर्भर है । ऐसा व्यक्ति दूसरों को आश्रय प्रदान करता है । पर खुद किसी पर आश्रित नहीं होता । 

प्रभुत्व
Influencial person 

The Emporer कार्ड ऐसे व्यक्ति को दिखाता है जो समाज में अपना एक प्रभुत्व और विशेष स्थान रखता है । ऐसे व्यक्ति को देखकर लोग मिसाल कायम करते हैं । 

मर्यादित

ऐसा व्यक्ति दूसरों के लिए समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करता है । मगर इसके साथ ही साथ ऐसा व्यक्ति खुद उन सामाजिक मर्यादाओं से बंधा भी रहता है। जैसे उदाहरण के लिए राजा राम। वह समाज के लिए एक उदाहरण थे मगर खुद ही समाज के उन्हीं मर्यादाओं से बंधे हुए भी थे। 


नेता
Leader 

The Emporer card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो नेतृत्व करने में सक्षम होता है ।  जो एक सफल नेता होता है । लोग जिस की बात सुनते हैं । और जिसकी आदेशों का पालन भी करते हैं । सरल शब्दों में कहें तो जिसकी बात को मान देते हैं। 

सम्मानित पुरुष
Honourable person

The Emporer card दर्शाता है एक ऐसा व्यक्ति जो समाज में सम्मानित होता है । The Emperor card में एक राजा अपने सिंहासन पर बैठा हुआ दिखाई देता है । 
पद प्रतिष्ठा
Position

The Emporer card दर्शाता है एक ऐसे इंसान को जो ऊँचे पद पर बैठा है। ऐसा व्यक्ति अपने पद की गरिमा से बंधा रहता है। ऐसे व्यक्ति को समाज में उसके पद के कारण सम्मान मिलता है । मगर यह व्यक्ति अपने पद की मर्यादाओं और सीमा में बंधा भी होता है। 


संपन्न
Wealthy

The Emporer card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है, जिसके पास धन और संपदा की कमी नहीं है । ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो कि केवल सामाजिक तौर से संपन्न ही नहीं बल्कि समाज में अपनी विशेष जगह बना चुका है। 

व्यवहारिक
Practical

ऐसा व्यक्ति बहुत ही प्रैक्टिकल होता है । The Emperor card एक राजा को दिखाता है ।  जो कि सूर्य ग्रह का भी द्योतक है । ऐसा व्यक्ति बहुत ज्यादा नरम स्वभाव का ना हो कर बहुत ज्यादा कठोर स्वभाव का हो सकता है । 


निर्णायक
Decisive

ऐसा व्यक्ति निर्णय लेने में सक्षम होता है । यह व्यक्ति अपनों के लिए और औरों के लिए भी निर्णय ले सकता है । ऐसा व्यक्ति अच्छे से सोच समझकर ही फैसले लेता है।

Logical 

यह व्यक्ति बहुत ज्यादा emotional नहीं होते । ऐसे व्यक्ति बहुत ज्यादा भावुक ना होकर बहुत ही लॉजिकल और प्रैक्टिकल होते हैं। 


शासक
Ruler

ऐसे व्यक्ति खुद सामाजिक मर्यादाओं का और परंपराओं का पालन करते हैं। और दूसरों से भी या अपने अधीनस्थों से भी ऐसा ही करवाना चाहते हैं । 

Structure and order 

The Emperor card ऐसे इंसान को बताता है जो एक आर्डर को फॉलो करते हैं । एक स्ट्रक्चर को फॉलो करते हैं । और इसीलिए इनकी नीचे कई लोग कार्य करते हैं । या इनको कई लोग फॉलो करते हैं। 


कठोर व स्थिर
Hard and stable

The Emporer card में जो व्यक्ति सिंहासन पर बैठा है ।  अगर आप ध्यान से देखें तो वह व्यक्ति अपना कवच पहन के बैठा है। और एक पत्थर के सिंहासन पर बैठा है । जो कि यह दर्शाता है कि यह व्यक्ति बहुत ही भावुक या नाजुक दिल का ना होकर कठोर हृदय का है । 

और स्थिर दिमाग का है । ऐसे व्यक्ति बहुत ही स्थिर प्रकृति के होते हैं। एक बार जो निर्णय ले लेते हैं उसपे स्थिर रहते है। 

मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana: 



















0 टिप्पणियाँ