एक पुजारी • The Heirophant • The Heirophant card का मतलब • Meaning of the Heirophant card in hindi • The Heirophant in hindi •
The priest and the preacher
The Hierophant card का मतलब होता है एक पुजारी या एक पादरी। The Hierophant card एक ऐसे इंसान को दर्शाता है , जो समाज में एक धार्मिक गुरू के तौर पर प्रतिष्ठित है। जो ईश्वर की आराधना करता है। ईश्वर का प्रचार करता है। धर्म का प्रचार करता है।
एक मार्गदर्शक
The Guide
The Hierophant Card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जिसे आध्यात्मिक गुरु के तौर पर देखा जाता है । ऐसे इंसान के पास लोग सलाह मांगने आते हैं । ऐसे इंसान के पास लोग अपने जीवन के उतार-चढ़ाव में और असमंजस की स्थिति में दिशा निर्देश मांगने आते हैं।
किसी Tarot reading में यह कार्ड यह बताता है कि जिसके विषय में टैरो रीडिंग की जा रही है उसके जीवन में किसी ना किसी व्यक्ति के जरिए मार्गदर्शन मिलने वाला है या फिर उसे अपने अंदर से अंतरात्मा से ही मार्गदर्शन मिलने वाला है।
प्रतिष्ठित व्यक्ति
Honorable
The Hierophant Card ऐसे इंसान समाज में बहुत प्रतिष्ठित होते हैं यह एक बहुत ही सम्मानित पद पर होते हैं । लोग इनका आदर और सम्मान करते हैं और इनको ऊंची दृष्टि से देखते हैं।
परंपरा
Tradition
The Hierophant card परंपरा को बताता है। ऐसे इंसान जो पारंपरिक तौर तरीकों को मानते हैं। और उन्हीं का पालन करते हैं । उनके अनुसार दिशानिर्देश करते हैं । ऐसे लोग पुरानी परंपराओं का प्रचार करते हैं। ईश्वर का प्रचार करते हैं ।
अध्यात्मिक
Spiritual
The Hierophant आध्यात्मिक तौर पर उन्नत व्यक्ति को दर्शाता है । ये card किसी tarot reading में व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म, ध्यान क्रिया में रुझान की ओर संकेत करता है। यह कार्ड बताता है कि इस व्यक्ति को जीवन में आध्यात्मिक और ध्यान ( spirituality and meditation) को महत्व देने की जरूरत है।
शादी और प्रेम विवाह
Marriage and love marriage
The Hierophant card विवाह की परिस्थिति को भी दर्शाता है क्योंकि इस card में एक पुजारी है जो अपने पद पर विद्यमान है। यह कार्ड किसी व्यक्ति के जीवन में विवाह की स्थिति को दर्शाता है । क्योंकि विवाह एक पारंपरिक प्रक्रिया है । एक रिचुअल है। एक रीति रिवाज है । और The Hierophant कार्ड रीति रिवाज और परंपराओं व पारंपरिक प्रक्रियाओं की ओर संकेत करता है।
यह कार्ड प्रेम विवाह की स्थिति को भी दर्शाता है। पुराने जमाने में लोग अपना वर स्वयं चुनते थे । और पुजारी उनका विवाह कराते थे रीति-रिवाजों से।
क्षमा व दया
Forgiveness
The hierophant card बीते हुए कल में हुई गलतियों की क्षमा को भी दर्शाता है । इस कार्ड में एक पादरी बैठा है । और पारंपरिक तौर पर एक पादरी के सामने कोई भी व्यक्ति जाकर अपने गुनाहों को कुबूल करता है। और पादरी ईश्वर की तरफ से उस इंसान को उसके गुनाहों के लिए माफी प्रदान करता है । और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उस व्यक्ति की गलतियों को माफ करके उसका उद्धार करें।
गुरु
Teacher
The Hierophant card किसी ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है। जो एक गुरु है। जो दूसरों को सही मार्ग दिखाता है । जो मुश्किल वक्त में किसी को सही रास्ता बताता है।यह tarot card एक इंसान के जीवन में ईश्वर की ओर से सही मार्गदर्शन की उम्मीद को बताता है।
ईश्वरीय ज्ञान
Divine wisdom
The hierophant कार्ड ईश्वरीय ज्ञान का कार्ड है। जो कि किसी इंसान के जीवन में ईश्वरीय ज्ञान के प्रकाश को दर्शाता है। Divine wisdom को बताता है। यह कार्ड बताता है कि इस व्यक्ति के जीवन में ईश्वर की ओर से मार्गदर्शन मिलने वाला है। ईश्वर इसे सही रास्ता जरूर दिखाएंगे।
आस्था और विश्वास
Faith And belief
The hierophant card ऐसे इंसान को दर्शाता हैं जिसके दिल में विश्वास है । जिसको परमात्मा से भरोसा है। जिसे यह हिम्मत है, कि ईश्वर उसका साथ कभी नहीं छोडेंगे । यह card ईश्वर में और ईश्वर की अनंत शक्तियों में यकीन को दर्शाता है।
किसी tarot reading में यह कार्ड इस ओर इशारा करता है कि इस इंसान को अपने जीवन में ईश्वर पर भरोसा करने की जरूरत है। उसे सारी चिंताएं छोड़ के ईश्वर में अपनी आस्था को स्थिर करने की जरूरत है।
मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana:
0 टिप्पणियाँ