Ten of Wands tarot card का चित्रण
Artwork of Ten of Wands tarot card 

Ten of Wands card मे एक नौजवान व्यक्ति एक साथ 10 छड़ियों ( wands ) उठाकर चलते हुए दिख रहा है

वह जिस दिशा में जा रहा है, वहां दूर एक घर दिखाई दे रहा है ,जो कि इस व्यक्ति की मंजिल है,

ये इंसान उन 10 wands को उठाए हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ता जा रहा है ,उसका चेहरा छड़ियों ( wands ) के गठरी के पीछे छुपा हुआ है . और उसे आगे का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा .

यह व्यक्ति तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है लेकिन 10 छड़ियों ( wands )  को आसानी से नहीं उठा पा रहा वह बहुत थका हुआ और परेशान नजर आ रहा है.

Ten of Wands tarot card का मतलब
Meaning of Ten of Wands tarot card

अत्यधिक महत्वकांक्षी
Over ambitious

Ten of Wands Card ऐसे इंसान को दर्शाता है जो कि बहुत अधिक महत्वकांक्षी है । यह व्यक्ति कुछ हासिल करना चाहता है । जिसके लिए जी जान से जुटा है। जिसके लिए उसने अपनी सारी ताकत लगा दी है। 

बहुत कुछ एक साथ संभालने की कोशिश 
Trying to handle all together

Ten of Wands Card ऐसे इंसान को दर्शाता है , जो बहुत कुछ या सब कुछ एक साथ संभालने की कोशिश कर रहा है। जो बहुत सारा भार एक साथ उठाने की कोशिश कर रहा है। 

यह संकेत देता है कि कोई व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सारी ज़िम्मेदारियां एक साथ उठाने की कोशिश कर रहा है। 

या फिर वह किसी ऐसे कार्य में या जॉब में है , जिसमें वह बहुत सारी ज़िम्मेदारियां एक साथ पूरी करने की कोशिश कर रहा है। 

बहुत ज्यादा दबाव में होना 
Taking too much pressure

Ten of Wands Card एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है, जो सब कुछ संभालने के चक्कर में खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर ले रहा है ।  

बहुत सी ज़िम्मेदारियां एक साथ उठाने के चक्कर में उसने अपना सुकून चैन सब कुछ दांव पर लगा दिया है। 


कर्तव्य से बंधा
Duty bound 

Ten of Wands Card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो अपने कर्तव्य को  निर्वाह करने के लिए अपनी क्षमता से ज्यादा प्रयास कर रहा है । 

जो अपने कर्तव्य को निभाने के लिए बहुत ज़्यादा मुश्किलें उठा रहा है। 

जिम्मेदारियां
Obligations

Ten of Wands Card किसी व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थिति को भी दर्शाता है , जहां पर इस इंसान के ऊपर परिवार की बहुत सारी जिम्मेदारियों का बोझ है । 

और यह इंसान उस बोझ को उठाते उठाते बहुत ज्यादा थक चुका है । और त्रस्त हो चुका है । और यह भार उठाना उसके लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है। 

बोझिल
Burdened

यह किसी व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिससे उसका जीवन बहुत बोझिल हो गया है। 

भौतिक रूप से जीवन में यह ऐसी स्थिति को दर्शाता है , जब बहुत सारे कार्यों का बोझ एक इंसान के ऊपर है । 

अंतरात्मा पर बोझ:
Burden on soul

Ten of wands tarot card अंतरात्मा के स्तर पर , एक व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थिति को दर्शाता है , जिसमें एक व्यक्ति के मन पर अपने बीते हुए कल की गई गलतियों का बहुत बोझ है । 

उसके अंतरात्मा पर उसके किए गए कर्मों का बहुत भारी बोझ है , जिसको लेकर जीवन में आगे बढ़ पाना अब उस इंसान के लिए बहुत मुश्किल और तकलीफ देह होता जा रहा है। 


मेहनती 
Hard work

Ten of Wands Card एक ऐसे इंसान को दर्शाता है जो बहुत मेहनती है और जीवन में अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बहुत प्रयास कर रहा है । और अपनी क्षमता से भी अधिक कोशिश कर रहा है। 

शारीरिक व मानसिक पीड़ा
Physical, mental Stress

यह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अधिक तनाव और शारीरिक व मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है । क्योंकि इसने अपने कंधों पर बहुत सी छड़ियों ( wands ) का बोझ उठा रखा है । 

या फिर हो सकता है, इस व्यक्ति की अंतरात्मा पर किसी किस्म का बोझ है, जिस कारण से वह बहुत गहरी मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुज़र रहा है

अत्यधिक कार्य भार
Overload of Work

Ten of Wands card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जिसके ऊपर काम का बोझ बहुत ज्यादा है जो उसे पूरी तरीके से व्यस्त रख रहा है । 

और इस व्यक्ति को सांस लेने की फुर्सत नहीं है। यह व्यक्ति इस स्थिति में अपने लिए थोड़ा भी समय निकाल पा रहा है । यह व्यक्ति बस औरों के लिए किए जा रहा है। 

सामने देख न पाना
Unable to look ahead

Ten of Wands कार्ड में जो व्यक्ति दिख रहा है इसमें दसों छड़िया एक साथ उठा रखी है ।  जिसके कारण वह सामने देख भी नहीं पा रहा । बस चलता जा रहा है । 

इस तरह से यह कार्ड यह दर्शाता है कि यह व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों के बोझ से ऐसा दबा हुआ है कि वह दूर तक नहीं देख पा रहा । 

यह व्यक्ति आगे आने वाली परिस्थितियों , मुसीबतो और संभावना नहीं देख पा रहा । वह तो बस अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बोझ उठाए बिना कुछ देखे समझे बढ़ता चला जा रहा है। 

मुश्किलों से बढ़ते कदम
Hard to move forward

Ten of Wands Card यह भी बताता है कि इस व्यक्ति ने इतना सारा बोझ अपने ऊपर ही ले तो लिया है ।  यह बोझ अपने ऊपर उठाते वक्त उसे ऐसा लगा था, कि यह सब उसके लिए आसान होगा । 

लेकिन अब उसके लिए एक भी कदम आगे बढ़ा पाना मुश्किल हो रहा है ।  मंजिल अभी उससे बहुत दूर है मगर वह अभी से थक रहा है। 

आगे बढ़ते जाना
Keep moving 

टैन ऑफ वांड्स् कार्ड में इस व्यक्ति के हाथ में दस लठ्ठे हैं। जिनका भार इससे उठाया नहीं जा रहा । इसे सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा । मगर फिर भी अपनी पूरी ताकत से उस भार को मंजिल की तरफ ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है । और आगे बढ़ता जा रहा है। 

इस तरह से यह कार्ड एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताता है , जो मुश्किलों से लड़कर भी अपनी मंजिल तक पहुंचकर कार्य को सिद्ध करने की भरसक कोशिश कर रहा है। 

अत्यधिक प्रयासरत
Lot of efforts

Ten of Wands card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो अपने कार्य को सिद्ध करने के लिए अपनी सारी ताकत अपने प्रयासों में लगा देता हैं। 

थकान
Tired 

टैन ऑफ वांड्स् कार्ड किसी व्यक्ति के जीवन में बहुत सारा मानसिक और शारीरिक तनाव झेलने के कारण उसके भीतर पनप रही अशांति और उसकी मानसिक थकान की ओर इशारा करता है। 

और जब कोई व्यक्ति मन से और अंदर से थक जाता है तो फिर उसका किसी भी कार्य में मन नहीं लगता उसे हर कार्य बोझ जैसा लगने लगता है। 


अनदेखा करना
Taken forgranted

Ten of Wands Card किसी व्यक्ति के जीवन में ऐसी परिस्थिति को भी दर्शाता है जहां पर वह व्यक्ति सब कुछ संभालने की कोशिश कर रहा है । सारी जिम्मेदारियों को उठाने की कोशिश कर रहा है । 

लेकिन कोई भी उसको समझ नहीं रहा । और कोई भी उसके प्रयासों को देख नहीं रहा। और उसे अपने किए गए प्रयासों का कोई फायदा नहीं मिल रहा। उसके आस पास के लोग उसको और उसकी कोशिशों को अनदेखा कर रहें हैं। 

बड़ी चनौती
Major challenge

किसी इंसान के जीवन में आए हुए किसी बड़ी चुनौती को दर्शाता है ।  जिस से लड़ने के लिए और जिसका सामना करने के लिए इस व्यक्ति को अपनी सारी ताकत लगानी पड़ रही है ।  पर फिर भी उसके बाद ही इस चुनौती का सामना करना या इसे पार करना इस व्यक्ति के लिए अत्यधिक मुश्किल हो रहा है। 


सफलता के लिए त्याग
Sacrifices for success

ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो अपनी  सफलता के लिए और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपने खुद के सुख का आराम का और सुविधाओं का या अपने किसी प्रिय चीज का भी त्याग कर चुका है। 

दूसरों का बोझ उठाना
Bearing other peoples burdens.

Ten of wands Card ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जिसने और लोगों की जिम्मेदारियों को भी अपनी जिम्मेदारी मानकर अपने सर पर ले लिया है। लेकिन इन सारी जिम्मेदारियों को पूरा करते करते वह थक रहा है। 

बड़ी सफलता
Great success 

दूसरी तरफ यह कार्ड यह भी दर्शाता है कि कोई व्यक्ति सभी कुछ एक साथ पा गया है । अपने जीवन में सारी सफलता एक साथ पा गया है। और यह सफलता इतनी ज्यादा है कि उससे संभाले नहीं संभल रही। 

आत्म विश्वास
Self confidence 

Ten of wands card किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी दर्शाता है । एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जिसे भरोसा है कि वह सब कुछ खुद अकेले संभाल सकता है। 

0 टिप्पणियाँ