भाग्य का पहिया ○ व्हील आफ फॉर्चून ○ Wheel of fortune ○ Wheel of fortune tarot card meaning in hindi ○
भाग्य का पहिया:
Wheel of fortune tarot card hindi meaning:
पाप पुण्य का लेखा जोखा:
शुभ संकेत:
व्हील आफ फॉर्चून यानी कि भाग्य का पहिया
जीवन चक्र :
Life cycle:
भाग्य का पहिया जीवन के चक्र को बताता है! जीवन का चक्र आखिर क्या है?
इंसान जन्म लेता है , फिर बड़ा होता है, पहले जवानी फिर बुढ़ापा फिर धीरे धीरे जीवन का सफर पूरा होता है l और जीवन का अंत हो जाता है l
वैसे ही जीवन में कर्मों का भी चक्र चलता है l आप जो कर्म करते हैं , वह एक चक्कर पूरा करके आप तक ही वापस लौट आते हैं l
उन कर्मों के फलों के रूप में इंसान की किस्मत बनती है l
पाप पुण्य का लेखा जोखा:
Record of your karma:
किस्मत क्या है?
किसी इंसान की किस्मत उसके ही संचित कर्म होते हैं l यानी कि जिन कर्मों का फल अब तक आपने नहीं पाया है वही आपकी किस्मत बनाते हैं l
जो लोग वित्तीय क्षेत्र से हैं वो जानते हैं कि जिस तरीके से बैलेंस शीट होती है जिसमें आपके संपत्ति और दायित्व लिखे होते हैं l उसी तरह से इंसान की किस्मत भी होती है l जिसमें उसके आज तक के जो पुण्य कमाए है और जो पाप किए हैंl उनका जो हिसाब बाकी है l भाग्य उनका ही लेखा-जोखा होता है l
किस्मत चमकना:
Good fortune:
भाग्य का चक्र जब घूमता है, तो आपको आपके कर्मों के फलों तक पहुंचाता है l
यानी कि आपके किए गए अच्छे और बुरे कर्म पाप और पुण्य आप ही के पास उन कर्मों के फल स्वरुप पहुंचते हैं l
जब भी किसी टैरो कार्ड रीडिंग में wheel of fortune कार्ड आता है तो वह बताता है कि भाग्य का पहिया घूम रहा है, और अब आपको आपके अच्छे कर्मों का फल मिलने वाला हैl
आपका भाग्य चमकने वाला हैl क्योंकि जिस समय का आपको इंतजार था वह समय अब आगे आने वाला है l
शुभ संकेत:
Positive sign:
किसी भी टैरो कार्ड रीडिंग में wheel of fortune कार्ड का आना शुभ संकेत होता है l
अगर wheel of fortune card reversed आता है तो इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके भाग्य में कोई रुकावट आने वाली हैl
मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में आपको ईश्वर का पूजन पाठ करना चाहिएl क्योंकि हर मुश्किल समय और हर रुकावट से पार लगाने वाले तो परमात्मा ही है ईश्वर ही हैl
कार्मिक चक्र का पूर्ण होना :
नए कार्मिक चक्र का शुरू होना:
भाग्य का खेल :
सही समय आने वाला है :
The right time is about to come:
व्हील आफ फॉर्चून कार्ड इस बात की ओर इशारा करता है कि अब आपका अच्छा समय आने वाला है l
जिस समय का आप बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब करीब है l
इंतजार की घड़ियां अब पूरी हो चुकी है l अब आपका सितारा चमकेगा और जो आप चाह रहे थे वही होगा l
कार्मिक चक्र का पूर्ण होना :
Completion of a karmic cycle:
Wheel of fortune card किसी कार्मिक चक्र के पूरा होने की ओर संकेत करता है l
कार्मिक चक्र क्या है? समझने की कोशिश करते हैं!
इस दुनिया में हम अकेले आते तो है, लेकिन चलते बहुत से लोगों के साथ हैं l
हम रिश्ते बनाते हैं , संबंध बनाते हैं l हम कर्म करते हैं l और हमारे कर्म दूसरों को प्रभावित करते हैं l हमारे अपनों को प्रभावित करते हैंl
हमारे हर कर्म का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव दूसरों पर भी पड़ता है l जो हम से जुड़े हैं चाहे प्रत्यक्ष रूप से , अप्रत्यक्ष रूप से l
और इस तरह हम कर्मों के चक्र को शुरू करते हैं l
वो कहावत आपने सुनी होगी! " जो जैसा बोता है वैसा काटता है !"
Wheel of fortune tarot card इसी कार्मिक चक्र के पूर्ण होने का संकेत देता है l
यानी कि इस बात की ओर संकेत करता है कि आपने जो बोया था वह फसल काटने का समय आ गया है l
यानी कि आपके शुभ कर्मों का शुभ फल मिलने का भी समय आ गया है l
इसे ऐसा समझ लीजिए जैसे किसी ने आम के बाग लगाएं और सालों इंतजार किया और अब समय आ गया जब उसके बाग के पेड़ों पर आम ही आम लगें हैं l
नए कार्मिक चक्र का शुरू होना:
Starting of a new karmic cycle:
जब एक चक्र पूरा होता है तो नया चक्र शुरू होता है l
Wheel of fortune card नए karmic cycle के शुरुआत का संकेत देता है l
आपकी किसी नए संबंध , किसी नई जगह पर नयी शुरुआत, किसी परिवार के साथ नयी शुरुआत, किसी नए काम की शुरुआत का संकेत करते हैं l
भाग्य आपके साथ है:
Luck on your side:
Wheel of fortune टैरो कार्ड major arcana का एक बहुत ही सकारात्मक कार्ड माना जाता हैl
अगर आप जीवन में किसी ऐसे मोड़ पर है जहां पर आपको कोई निर्णय लेना है, कोई नया काम शुरू करना है, तो आप बेझिझक उस काम को शुरू करें l
किसी टैरो कार्ड रीडिंग में wheel of fortune card का आना इसी बात की ओर इशारा करता है कि यह आपका अच्छा समय हैl
और इस समय आपका भाग्य आपके साथ है और आप जो भी काम शुरू करेंगे वह आपके हित में ही जाएगा l
और आप जिस भी दिशा में कदम बढ़ाएंगे, आप सफलता ही पाएंगे l
भाग्य का खेल :
Destiny's play:
कहा जाता है ना कि जिंदगी है खेल! कोई पास ,कोई फेल!
जब ज़िंदगी खेल खेलती है , जब भाग्य पलटता है , तो इंसान की जीवन को भी पलट कर रख देता है l
कई बार ऐसी चीजें इंसान के जीवन में हो जाती हैं जिसकी वो कल्पना नहीं कर सकता l जब भाग्य पलटता है तो राजा को रंक बना देता है और रंक को राजा l
किसी टैरो कार्ड रीडिंग में wheel of fortune का आना यह बताता है कि भाग्य का खेल होने वाला है l
इंसान जिन चीजों की कल्पना भी नहीं कर सकता वह चीजें भी होने वाली है l
कई बार इंतजार करते-करते इंसान का भाग्य पर से भरोसा ही उठ जाता है, लेकिन जब सही समय आता है तो वह सब कुछ होता है जो होना चाहिए l
जीवन में बदलाव :
Destiny is going to change:
किसी भी टैरो कार्ड रीडिंग में व्हील आफ फॉर्चून कार्ड का आना यह बताता है कि आपका भाग्य बदलने वाला हैl
यानी कि आपका जीवन जो एक सिरे से लंबे समय से चल रहा था, अब वह वैसे ही नहीं रहेगा l
जीवन में नई संभावनाएं पैदा होंगी और बड़े बदलाव आयेंगे l कुछ नया होगाl कुछ काम पूरे होंगे l जिनके पूरे होने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थेl
जीवन में बदलाव आएगा उसमे नया मोड़ आएगा l
मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana:
0 टिप्पणियाँ