जस्टिस कार्ड का अर्थ • JUSTICE tarot card • The justice card in hindi • The justice card meaning in hindi • The justice card major arcana •
मेजर अरकाना के 22 कार्ड्स में से द जस्टिस कार्ड ग्यारहवें नंबर का कार्ड है l
जैसा कि नाम से ही समझ में आता है यह कार्ड इस बात की ओर इशारा करता है कि देर से ही सही पर न्याय जरूर होगा !
सत्य हमेशा सामने आ ही जाता है :
Truth will prevail:
जब किसी टैरो कार्ड रीडिंग में द जस्टिस कार्ड आता है तो वह इस बात की ओर इशारा करता है कि किसी परिस्थिति में अगर सत्य छुपा हुआ है तो अब उजागर हो जाएगा!
कई बार ऐसा होता है कि इंसान को लगता है कि उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ है, पर जस्टिस कार्ड यह बताता है ईश्वर सब कुछ देखता है, वह सबका सही गलत जानता है, देर से ही सही पर अब इस व्यक्ति को न्याय मिल कर रहेगा!
इंसाफ होकर रहेगा:
सही पक्ष की ही जीत होगी
संतुलन की स्थापना
Karmic justice will happen:
उचित निर्णय होगा :
Fair judgement will be passed:
अगर किसी इंसान को ऐसा लगता है की उसके साथ कोई नाइंसाफी हुई है तो अब वह समय आ गया है जब उसके साथ इंसाफ होगा I
उस इंसान के साथ जिसने भी गलत किया है, भले ही कानूनी तौर पर या सामाजिक तौर पर, ईश्वर के प्रकोप से ऐसे इंसान को दंड जरूर मिलेगा और उसका समय भी अब आ गया है l
इंसाफ होकर रहेगा:
Justice will be served:
ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान के यहां देर है, अंधेर नहींl दुनिया भर की अदालतें देर कर सकते हैं और हो सकता है कई मामले में लोगों को इंसाफ ना मिले l लेकिन ईश्वर सर्वशक्तिमान हैं और उनकी अदालत में हमेशा साफ होता हैl
यह हो सकता है कि इन्साफ होने में देरी हो जाए पर यह कभी नहीं हो सकता इंसाफ ना हो !
ऐसा भी कहते हैं कि ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होतीl उसकी लाठी चलती है तो अच्छे अच्छों को सीधा कर देती है l
द जस्टिस कार्ड भी इसी तरफ इशारा करता है l
गलत कर्मों का दंड:
Punishment for ill deeds:
इंसाफ की नजर में हर कोई बराबर है ! जस्टिस कार्ड में तख्त पर जो शासक बैठा है , उसके एक हाथ में तराजू है, दूसरे हाथ में तलवार!
जो कि यह बताती है कि इंसाफ की नजर में हर व्यक्ति बराबर है! और इंसाफ के तराजू में हर इंसान को बराबर ही तोला जाता है!
दूसरे तरफ तलवार यह बताती है कि इंसाफ जब किया जाएगा तो दंड भी दिया जाएगाl जिसने गलत कर्म किए हैं उसको अपने कर्मों का दंड भोगना ही है!
किसी टैरो कार्ड रीडिंग में द जस्टिस कार्ड यह बताता है कि आपके साथ अगर किसी ने नाइंसाफी की है तो अब उसे उसके कर्मों का फल मिलने का समय आ गया है!
सही पक्ष की ही जीत होगी
Deserving party will win
द जस्टिस टैरो कार्ड इशारा करता है कि इंसाफ की लड़ाई में जो पक्ष या जो व्यक्ति सच के साथ है, सही के साथ है और धर्म के साथ है हर हाल में उसी की विजय होगी!
क्योंकि ईश्वर हमेशा सच और धर्म के साथ होता है l और जो व्यक्ति झूठ पर चलता है, सच के, धर्म के विरुद्ध है , जो बुराई के साथ है, झूठ ,कपट, छल, से कर्म करता आया है, अब उसे अपने सारे छल ,कपट, झूठ और पाप का बुरा दंड भुगतना ही होगा l
समानता
Equality
इंसाफ करने वाले जज के लिए तो दोनों पक्ष ही बराबर है, और इंसाफ हमेशा उस पक्ष के हित में किया जाता है, जिसका शोषण हुआ है, जिसे लूटा गया है, जिसके साथ गलत हुआ है l
और जिस पक्ष ने या जिस व्यक्ति ने दूसरे का अहित किया है, नाजायज रूप से जिसने दूसरे व्यक्ति का फायदा उठाया हैl उसका अब हिसाब बराबर होने का भी समय आ गया है l
Cause and effect
कारण और परिणाम
इस दुनिया में व्यक्तियों द्वारा किए गए कर्म का कोई ना कोई कारण जरूर होता है l कोई इंसान अच्छी नियत से अच्छे भाव से अच्छे कर्म करता हैl तो वही कोई दूसरा इंसान अपने स्वार्थ में दूसरों का अहित करने से पहले भी एक बार नहीं सोचता है l
बुरे कर्मों और बुरे कारण से किए गए कर्मों का परिणाम बुरा ही होता है l जस्टिस कार्ड भी यह बताता है कि जिस ने जिस कारण से कर्म किए उसको वैसा ही परिणाम भुगतने का समय आ गया हैl
यानी कि जिस व्यक्ति ने अच्छे कारण से अच्छे कर्म किए और जिस व्यक्ति ने बुरे कारणों से बुरे कर्म किए उसी अनुसार उन्हें अपने कर्मों का अच्छा और बुरा फल मिलने का समय आ गया है l
Balance will be established
संतुलन की स्थापना
महाभारत में कौरवों ने पांडवों के साथ अन्याय किया था तो महाभारत का युद्ध हुआ था l और उस युद्ध के परिणाम स्वरूप कौरवों को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ा थाl और वह युद्ध हार गए थे lऔर फिर से एक बार धर्म की स्थापना हुई थीl
तब धर्म की स्थापना के साथ ही फिर से एक बार संतुलन की स्थापना हुई थी l जब जब धरती पर अधर्म बढ़ जाता है तो एक तरह का असंतुलन पैदा हो जाता है l और जब भी न्याय होता है lऔर धर्म की विजय होती है lतब फिर से एक बार संतुलन वापस स्थापित हो जाता है l
द जस्टिस कार्ड यह बताता है कि अब एक बार फिर से संतुलन स्थापित होने का समय आ गया हैl कर्मों का हिसाब होने का समय आ गया है l
Fair decision will be taken
सही निर्णय का समय
कई बार इंसाफ की लड़ाई लंबी चलती है, और उसके लिए बहुत से लोगों को बहुत सारी कीमत चुकानी पड़ती है l लेकिन जब इन्साफ का समय आता है तो वह सारी कोशिशें फलीभूत हो जाते हैं l
द जस्टिस कार्ड इस बात का आश्वासन देता है कि सही निर्णय होगा , कि इस परिस्थिति में अब और कुछ गलत नहीं होगा lअब वह समय आ गया है जब इंसाफ हर कीमत पर होकर ही रहेगाl
Karmic justice will happen:
कर्मों के हिसाब किताब का समय:
यह दुनिया कर्मों के कानून ( Law of karma ) पर चलती है, कर्म के सिद्धांत पर चलती है, जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल पाता है l
कर्मों का फल मिलने में देर हो सकती है , पर कर्म का सिद्धांत कभी गलत नहीं हो सकता l अच्छे कर्म का अच्छा और बुरे कर्म का बुरा फल मिलता है l
पर यह कर्म फल तब मिलता है जब समय आता है और यह समय इंसान नहीं ब्लकि ईश्वर तय करते हैंl
द जस्टिस कार्ड यह बताता है कि अब कर्मों के फल मिलने का समय आ गया है l बुरे इंसान को उसके बुरे कर्मों का और जिसने सही का साथ दिया उसे अपने अच्छे कर्मों का फल अब मिलकर ही रहेगाl
अच्छे कर्म का इनाम मिलने का समय :
Reward of your good karma:
द जस्टिस कार्ड इस बात की ओर इशारा करता है कि यदि आपके कर्म अच्छे रहें और फिर भी आपके जीवन में मुश्किल समय चल रहा है, तो अब आपका अच्छा समय आने वाला है l
क्योंकि आपके किए गए अच्छे कर्म बेकार नहीं जाएंगे l अब इश्वर की ओर से आपके साथ अच्छे के बदले अच्छा ही होगाl
मेजर आर्काना के कार्ड
Tarot cards of Major Arcana:
0 टिप्पणियाँ