बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि उनका खाना सही ढंग से नहीं पचता है, और उनके पेट में कई तरीके की समस्या रहती है।
जिसके लिए वो बहुत सी दवाइयां लेते हैं, पर जैसे ही दवाइयां छोड़ते हैं , समस्या वापस से वैसे ही हो जाती है।

अगर खाना सही ढंग से नहीं पच रहा है , तो यह इशारा है इस बात का, कि आप खाना सही ढंग से नहीं खा रहे हैं ।

सिर्फ सही खाना खाना ही जरूरी नहीं है, खाने को खाने का ढंग सही होना भी जरूरी है।

जब भी आप खाना खाएं कुछ बातों का विशेष ख्याल रखें।

खाना खाते समय किन बातों का रखें विशेष ध्यान

पौष्टिक खाना खाए:

अब जो भी खाना खाए उसमें मिर्च, मसाले इत्यादि की मात्रा सीमित रखें , खाने में पौष्टिक सब्जियां , सलाद रोटी , देसी घी इत्यादि को शामिल करें।

ज्यादा तला भुना , मसालेदार खाना , मैदे से बना खाना , स्ट्रीट फूड यानी बाहर का खाना, यह सब सेहत के लिए हानिकारक है ।

मैदे से बनी चीजें कम से कम खाये :

मैदे से बनी चीजों को पचाने में शरीर को ज्यादा परेशानी होती है।

जो लोग मैदा ज्यादा खाते हैं ,उनको पाचन क्रिया की हमेशा समस्या रहती है । 

इसलिए जरूरी है कि आप चोकर युक्त आटे की रोटियां ज्यादा खाए । और मैदे से बनी हुई चीजों का उपभोग कम से कम करें।

अपनी डाइट में फलों को शामिल करें :

अपनी डाइट में फलों को शामिल करें, नाश्ते में फल, दूध cornflakes , दलिया, अंकुरित चने, अंकुरित दालें , इन को शामिल कर सकते हैं ।

खाने में दाल, रोटी , पौष्टिक सब्जियां , रसेदार सब्जियां ,इन सब को शामिल कर सकते हैं ।

ज्यादा fibre वाली सब्जियां और सलाद खाएं:

सलाद में खीरा ककड़ी टमाटर नीबू ले सकते हैं । 
खीरे में बहुत फाइबर होता है जो खाने को पचाने में बहुत अधिक सहायक होता है ।

An apple a day keeps doctor away:

इसके अलावा नाश्ते में आप सेव खा सकते हैं।  सेब के लिए तो यह कहावत भी मशहूर है कि एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे, मतलब एक apple अगर रोजाना खाया जाए तो आपको बीमारियों से दूर रखता है।

खाना सही ढंग सिखाए :

खाना सही से पचने के लिए जरूरी है कि आप उसे सही ढंग से खाएं ।

खाना खाते वक्त टीवी देखना, दूसरों से बातें करते रहना , खाने को ढंग से चबाकर ना खाना, यह सब भी कारण हैं, कि खाना पचाने में शरीर को दिक्कत होती है।

इत्मीनान से बैठकर समय निकाल कर खाना खाएं :
खाना जब भी खाए, एकांत में बैठ के, बिना टेलीविजन चलाएं, बिना किसी से बातें किए खाएं ।

अपना पूरा ध्यान खाने पर लगाते हुए ,उसके स्वाद का आनंद लेते हुए, उसे अच्छे से चबाते हुए , उसका रस लेते हुए उसे खाएं ।

तभी खाना जब पेट में जाएगा तो अच्छे से पचेगा , और आपके शरीर को उसके पोषक तत्व अच्छे से लगेंगे ।और वह खाना खाने में आपको आनंद भी आएगा । उसका पूरा स्वाद आपको मिलेगा।

इस तरह से खाना खाकर ना सिर्फ आपका पेट करेगा बल्कि आपका मन भी तृप्त होगा।

जल्दी बाजी में या जल्दी-जल्दी खाने की आदत से बचें  इसे बदले :

कई  बार लोग ऐसा सोचते हैं, और कहते हैं , कि वह इतने व्यस्त हैं कि उनके पास खाना खाने तक का समय नहीं है ।

वो जल्दी-जल्दी, हड़बड़ी में खाना खाते हैं । खाना खाते वक्त उसे ढंग से चबाते नहीं , ध्यान नहीं देते , उसके स्वाद का भी आनंद नहीं लेते।

तो बहुत जरूरी है कि जब भी आप खाना खाए, थोड़ा समय निकाल कर , इत्मीनान से अच्छे से चबाकर, खाने का रस लेकर , उसे खाएं ताकि वह अच्छे से पचे और उसके पोषक तत्व आपके शरीर को लगें ।

ज्यादा तर ऐसे होता है, कि लोग टेलीविजन देखते हुए या मित्रों से बात करते हुए खाना खाते हैं। खाने पर ध्यान नहीं देते हैं । और खाते जाते हैं।

उनका पेट भी ठीक से नहीं भरता , और वह ज्यादा भी खा जाते हैं। इस कारण से खाना ठीक से पचता भी नहीं है । और उनका बॉडी फैट बढ़ने लगता है । और वो मोटापे का शिकार होने लगते हैं। 

इसके विपरीत अगर आप ध्यान देकर , खाने पर फोकस करके , ढंग से इत्मीनान से , अच्छे से चबाकर खाना खाएंगे।

तो आप जरूरत भर का ही खाएंगे और वह पाचन क्रिया में भी सहायक होगा । खाना अच्छे से पचेगा, और आपके शरीर को उसके पोषक पोषक तत्व अच्छे से लगेंगे।

कुछ आखरी बातें:

तो इस तरह खाना सही से पचाना है, पाचन क्रिया को सही करना है , तो सिर्फ अच्छा खाना या सेहतमंद खाना जरूरी नहीं है ।

बल्कि अपने खाना खाने के ढंग और तरीके में सुधार करना भी जरूरी है।

कि आप खाने पर पूरा ध्यान देकर खाने को खाए , खाना खाते वक्त इधर-उधर की बातें करना , टेलीविजन देखना या खाने पर ध्यान ना देना या खाने को चबाके ना खाना, 

यह सारी आदतें बदल कर भी आप अपनी सेहत को सुधार सकते हैं, पाचन क्रिया में भी सुधार ला सकते हैं।

अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आए, तो इसे आगे भी शेयर करें ,ताकि और लोगों को भी इस आर्टिकल से मदद मिल सके ।धन्यवाद।

•••

0 टिप्पणियाँ