खान पान की आदतों में बदलाव करके वजन घटाएं। • small changes in habits for weight loss .
1• प्रोसेस्ड फूड ( processed food) का सेवन कम से कम करे।
√ मार्केट मे मिलने वाले packaged items और processed food items , जैसे ready to cook items जोकि डब्बों में या पैकेट मे पैक होते हैं।
जिन्हें आप पर तुरंत पका कर खा सकते हैं जो हाफ प्रोसैस्ड होते हैं । जैसे नूडल्स वगैरह कम ही खाये।
√ जंक फूड कम खाएं।
Chips, नमकीन जैसे processed items कम खाये। ये सब जंक फूड है। ये सब महीनों तक पॉकेट में रहते हैं । और इनमें प्रिजर्वेटिव भी होते हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इनका सेवन कम करे।
√ bakery items जैसे केक, बिस्कुट, ब्रेड, खाना कम करें। इनसे भी मोटापा बढ़ता है।
√ मैदे से बने उत्पाद कम खाये। इनसे भी मोटापा बढ़ता है। जैसे ब्रेड, बिस्कुट, भटूरे , बेकरी items
√ फास्ट फूड कम खाये।
जैसे बर्गर्, chowmin, pizza. ये सब फास्ट फूड है। जो जल्दी और आसानी से नही पचते हैं। ये ज्यादातर मैदे से बनते हैं। और unheathy होते है।
√ बासी या रखा हुआ खाना भी ना खाये।
2• फल खाये। सलाद खाये।
√ अपने नाश्ते में फलों को शामिल करें।
जैसे सेव, संतरा, आम, अन्नास, अनार।सभी फलों में बहुत पोषक तत्व होते हैं। ताज़े फल खाएं।
√ अपने खाने में सलाद को शामिल करें।
खीरा, ककड़ी, गाजर, चुकन्दर जैसी सब्जिया सलाद के रूप मे खाएं। Body के toxic तत्वों को दूर करने मे खीरा, नींबू जैसी सब्जियां बहुत फायेदेमंद हैं।
3• Cold drinks कम पियें।
√ बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बोनेटेड शुगर होता है। इन में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो मोटापा बढ़ाती है ।और सेहत को भी खराब करती है।
√ इनमें preservatives भी होते हैं । जो सेहत के लिए हानिकारक है ।
4• चाय कॉफी का सेवन कम करे।
√ चाय कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
√ दूध वाली चाय की जगह काली चाय पिये। इसमे आप नींबू भी डाल सकते है। इससे आपका बॉडी फैट भी कम होगा। दूध वाली चाय कुछ लोगो मे acidity की समस्या पैदा करती है।
√ ग्रीन टी पिये। इसके हेल्थ benefits भी बताये गए हैं।
5• फलों का रस पियें।
√ बाजार मे मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स की जगह आप फ्रूट जूस पियें। नींबू पानी पिये। जो कि शरीर के लिये healthy है ।
√ घर मे ही juicer से सेव, मौसम्मी, अनानास जैसे फलों का रस निकाल के पियें।
√ गाजर, चुकन्दर का रस भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका टेस्ट भी बहुत अच्छा होता है । और यह खून बढ़ाने मे भी मदद करता है ।
6• healthy drinks पियें।
√ गर्मियों मे mango shake बना के पिए।
√ दिन के समय मे ठंडी लस्सी गर्मियों मे बहुत अच्छी लगती है। और सेहत को फायेदा भी पहुंचाती है।
√ इसके अलावा नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद होता है । इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं । जो किडनी की समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं । और किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
√ पानी ज्यादा मात्रा में पिएँ।
7• शुगर कम खाये।
√ चीनी का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ता है । इसलिए वजन घटाने , के लिए जरूरी है कि आप चीनी का सेवन कम करें।
√ चाय कॉफी मे जितनी चीनी लेते हैं से धीरे-धीरे कम कर दे।
√ ऐसी चीजें जिसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है , उन्हें ना खाये या कम मात्रा में खाये।
√ जैसे मिठाइयां ,खीर ,आइसक्रीम , ऐसी चीजें खाना कम कर दें।
इसी तरह अपने खान-पान की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके अपनी सेहत में सुधार किया जा सकता है और वजन भी कम किया जा सकता है।
***
0 टिप्पणियाँ