अकेले life कैसे जियें। अकेले जीवन कैसे जीयें। अकेले खुश कैसे रहे। how to live alone. how to be happy alone.
किसी को अच्छे life partner की तलाश है। किसी का breakup या divorce हुआ हो सकता है ।
कोई choice से अकेला है। जैसे कि कोई अकेला ही रहना पसंद करता है। या शादी नही करना चाहता।
किसी के पास रिश्तो के लिए समय नहीं है इसलिए अकेला है । और किसी को अपने लिए पूरा समय चाहिए इसलिए अकेला है।
चाहे आप जिस भी कारण से अकेले हो । ये आपकी choice हो या आपकी situation ही ऐसी हो। अकेले रहना हमेशा आसान नहीं होता । इसके भी अपने plus और minus points हैं।
पर अगर आप अकेले हैं तो अकेले life अच्छे से कैसे जी जाए उसके लिए कुछ बातों को समझना बहुत जरूरी है।
1. Situation को पूरी तरह accept कर ले।
आपको अपनी present situation को पूरी तरीके से एक्सेप्ट करना बहुत जरूरी है । कि आपकी यही present reality है । और आपको इसमें ही खुशियाँ ढूंढनी है , और पैदा करनी हैं। अगर आप हर वक्त अपने अकेलेपन को दूर करने के बारे में सोचते रहेंगे तो आप बार-बार किसी ने किसी का साथ खोजते रहेंगे। जबकि आपको सबसे पहले अपनेआप के साथ comfortable रहना सीखना है।
एक कहावत है,
" अगर आप खुद से दोस्ती कर लेंगे
तो कभी अकेले नहीं पड़ेंगे। "
2. Past पर नहीं, present पर फोकस करें।
अगर past में आप किसी relationship में थे । और अब आपका breakup हो गया है । या divorce हो गया है। और आप अपने partner के साथ बिताए हुए वक्त को बार बार याद करते रहते है, सोचते रहते हैं ।
तो इससे आपको और अकेला महसूस होगा। और लगता रहेगा जैसे आपने कुछ खो दिया है । और आप अपने उसी बीते साथ बिताये वक्त को वापस लाने के बारे में सोचते रहेंगे ।
अगर आप अकेले अच्छे से यह वक्त गुजारना चाहते हैं तो अपने past पर फोकस करने के बजाय अपने present पर फोकस करें।
3. Future की चिंता भी कम करें। आज में जियें।
इस बात को समझें कि हालात हमेशा एक से नहीं रहते । समय बदलता रहता है ।
आप आज अकेले हैं , तो यह जरूरी नहीं कि आप हमेशा अकेले ही होंगे। इसलिए अपनी present situation को अपनी पूरी लाइफ ना मानकर चलें ।
बहुत ज्यादा दूर की ना सोचे। Future के बारे में ज्यादा न सोचे । अपने present पर ध्यान दें। आज अपने इस अकेले समय का ही आनंद उठाएं।
गीता में लिखा है कि कुछ भी सदा नहीं रहता परिवर्तन ही संसार का नियम है। तो आने वाले कल में कब क्या बदल जाएगा, आप कुछ नहीं जानते । इसलिए अपने आज पे ही पूरा ध्यान दे।
4. कुछ creative करें। अपनी hobbies पर ध्यान दें।
कोई अच्छी सी dish cook करें। कोई painting बनाये। कोई blog लिखें। कोई किताब लिखें।
अकेलापन आपको अपने आपके लिए बहुत सारा time देता है। जो normally आप को नहीं मिलता है ।
खाली time मे अपनी पसंद की चीजें करें । अपने शौक पूरे करें । अपनी कोई अच्छी hobby persue करें ।
अपने time को अपने लिए इस्तेमाल करें। अकेला समय बहुत अच्छी opportunity है, कुछ भी creative करने के लिए।
5. अपनी health और wellbeing पर ध्यान दें ।
अगर आपके इर्द गिर्द बहुत सारे लोग होते हैं ,तो आप कभी भी अपने लिए time नहीं निकाल पाते । इसलिए अगर आप अकेले हैं , तो सेल्फ केयर पर ध्यान दें ।
Exercise, yoga, meditation ये सब अपनी रूटीन मे शामिल करें। Diet पर भी ध्यान दे।
एक अच्छी self care routine को follow करें।
5.कुछ नया सीखे, कुछ नया पढ़े, अपने skills update करें।
एक विधार्थी अकेला ही होता है। अगर कुछ नया सीखना चाहते हैं , या कुछ नया पढ़ना चाहते है । तो अकेलापन इसके लिए बहुत अच्छी opportunity है।
6. आप अकेले हैं , तो आप आजाद हैं । अपनी तरह का जीवन जीने के लिए ।
कई बार relationships में आपको बहुत तरीके के compromises करने पड़ते हैं । आपको अपने आपको अपने partner के पसंद नापसंद के हिसाब से खुद को ढालना या बदलना पड़ता है ।
मगर जो लोग अकेले होते हैं, उनको ये sacrifices और compromises नहीं करने पड़ते। आप अकेले हैं तो अपने ढंग का जीवन जीने के लिए आज़ाद हैं ।
अकेले आप अपनी पसंद ना पसंद के हिसाब से अपनी life में रह सकते हैं । और यह एक बहुत अच्छी बात है । Freedom सबको नहीं मिलता । और यह बहुत बड़ा plus point है अकेले होने का। तो इसको enjoy कीजिये।
अकेले होने के plus points पर focus करिये। तो अकेले भी आप खुश रहेंगे।
I hope कि ये article आपको helpful लगा हो। आपके पास कोई और भी ideas हैं अकेले खुश रहने के, तो comment box में ज़रूर share करें।
Happy singlehood ;)
•••
0 टिप्पणियाँ