अगर जीवन से निराश हो गए हैं तो ! don't give up! (motivation)
Becoming hopeless in life?
अगर आप जीवन से निराश हो गए हैं और आपको लगता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा है ही नहीं सिर्फ परेशानियाँ हैं?
अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो सिर्फ एक बार अपने इर्द गिर्द नजर घुमा कर देखिए !
परेशान कौन नहीं है ? कौन है जिसके जीवन में कोई तकलीफ नहीं है ? कौन है जिसे जीवन में संघर्ष नहीं करना पड़ता या चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता ?
निराशा कैसे दूर करें?
ऐसा क्या करें कि आप निराशा से दूर है कि जीवन में फिर से एक बार आप निराशा से आशा की ओर कदम बढ़ा पाएँ।
जीवन के प्रति आपका रवैया, आपका जीवन बदलने की सामर्थ्य रखता है।
Attitude makes the difference.
जिंदगी तो आपकी तरफ हर नई दिन नई चुनौतियां पेश करेगी। यह आपके ऊपर है कि उनका सामना आप हिम्मत से करते हैं या आप हिम्मत हार जाते हैं।
सकरात्मक दृष्टिकोण रखिये
keep a positive mind set
अगर जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे तो आप मुश्किलों का सामना करने के लिए भी हमेशा तैयार रहेंगे । पर अगर आप जीवन में उदासी भरा निराशा भरा व्यक्तित्व रखेंगे या नकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे तो आपकी परेशानियां आपको और भी बड़ी और और भी भारी नज़र आने लगेंगी।
खुद से प्रश्न करें। कौन परेशान नहीं है?
Everybody on Earth is facing challenges.
आप कहते हैं मैं बेरोजगार हूँ।मैं इसलिए परेशान हूँ।जॉब ना होने से परेशान हूं । जरा अपने आसपास देखिए यहां कुछ गरीब बच्चे ऐसे भी हैं जो प्राइमरी भी नहीं पढ़ पाते आपके पास कम से कम डिग्री तो है कुछ समय बाद ही सही आप कोई ना कोई जॉब ढूंढ लेंगे।
उन गरीबों के बारे में सोचिए जो रोज कमाते हैं , और रोज खाते हैं , रिक्शा चलाते हैं , दिहाड़ी मजदूरी करते हैं । कम से कम आप का संघर्ष इतना बड़ा तो नहीं है ।
आसपास नजर घुमा कर देखिए। आपसे ज्यादा परेशानियां आपको दूसरों की दिखेगी।
look around .you are in Much Better condition.
आप कहते हैं आपके पास अपना घर नहीं है ।आप किराये का घर होने से परेशान है । एक बार जरा अपने आसपास नजर घुमा के देखिए । कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रातों को सड़क पर सोते हैं । जिनके पास किराए का घर तो क्या झोपड़ी भी नहीं है । सड़क फुटपाथ ही उनका घर है।
आप खराब सेहत से परेशान हैं । आप निराश हैं कि आप बीमार है । कम से कम आप के पास धन है आप डॉक्टर के पास तो जा सकते हैं। यहां कुछ लोग ऐसे हैं जो बीमार होते हैं जिनके बच्चे बीमार होते हैं तो धन की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते।
उन लोगों से प्रेरणा लीजिए जो हिम्मत नहीं हारते
Seek inspiration from those who never lose hope .
आप अपने जीवन में निराशा हो रहे हैं।अपने आसपास देखिए ऐसे भी लोग हैं जो अपने शरीर से लाचार है । अपंग है । ईश्वर की ओर से उनमें और उनके जीवन में कमियां हैं। वो भी जीवन में संघर्ष करते हैं। कभी हिम्मत नहीं हारते।
कम से आप के हाथ पैर सलामत हैं । शरीर से लाचार या कमज़ोर लोग भी जीवन में उम्मीद नहीं छोड़ते तो फिर आप जिसमें अगर कोई कमी नहीं जिसे भगवान ने कोई ऐसी लाचारी नहीं दी क्या सोचकर निराश होते हैं?
आज के बाद जब भी निराश हों तो एक बार अपने आसपास नजर जरूर घुमाएं आपसे ज्यादा मुश्किल में आपको दूसरे दिखेंगे ।
अपने से नीचे देखिये, और शुक्र मनाइए कि आप बेहतर हालात में हैं।
always look at those who are in worse condition then you. always have gratitude towards life:
ऐसे लोगों को देखेंगे जो आप से ऊपर हैं या ज्यादा सुविधाजनक स्थिति में है । तो आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। एक बार जरा उन लोगों की तरफ देखिए जो आपसे ज्यादा बुरी परिस्थिति में भी हिम्मत बनाकर जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं । तो आपको प्रेरणा मिलेगी ।
मन में कृतज्ञता का भाव रखें।
Have gratitude.
जब आप अपनी तकलीफों पर ध्यान देने की बजाय आपसे ज्यादा तकलीफ झेल रहे हैं लोगों की तरफ एक नजर डालेंगे तब आपको समझ में आएगा कि आप कितनी बेहतर हालात मे हैं। कुछ लोग कितने बुरे हालात में भी जीवन में कठिनाइयों का सामना करके भी अपना और अपने लोगों का भरण पोषण कर रहें हैं।
इसलिए हमेशा मन में कृतज्ञता का भाव रखें ग्रिटीट्यूड लाएं कि आप जिस भी हाल में हैं।बहुतों से बेहतर हाल में हैं।
हिम्मत हारना कभी एक विकल्प नहीं होता।
Giving up is never an option.
stay strong and face the problems.
परेशानी में हिम्मत हारना तो परेशानी के सामने घुटने टेकना है। परेशानी के समय तो आपको और हिम्मत से खड़े होकर परेशानियों का सामना करना है ताकि आपको परेशानी से बाहर आने का साधन मिले।
ईश्वर पर भरोसा रखें ।समय हमेशा एक सा नहीं रहता ।
have faith,
time does not always remain the same ,
Wait the better times to come.
आप समय बदलने का इंतजार कर सकते हैं । स्थिति को सुधारने के प्रयास कर सकते हैं।कुछ भी करें अपने आप को सकारात्मक रखें । जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना हो एक सकारात्मक दृष्टिकोण जरूर रखें।
...
0 टिप्पणियाँ