क्या आपको भी  9:11 नंबर बार बार दिखाई देता है? 

are you seeing 9:11 repeatetively? 

(number sycronocity) 

(Angel number 911) 

कुछ दिन से नोटिस कर रही हूं रोज रात में 9:11 बजे मेरे मोबाइल के घड़ी पर मेरी नजर चली जाती है । ऐसा कई दिन से लगातार हो रहा है । ऐसा लगता है कि जैसे ये नंबर मुझे कुछ कहने की कोशिश कर रहा है। 

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? या होता है कि आपको कोई नंबर बार-बार लगातार दिखाई दे रहा हो ।और आपको ऐसा महसूस हो रहा हो कि जैसे यह नंबर आपको कुछ संकेत दे रहा है ?

Number syncronicity:
आपने नंबर सिंक्रोनसिटी के बारे में तो सुना ही होगा । आजकल तो इंटरनेट और यूट्यूब पर भी इससे जुड़े हुए कई वीडियोस बनाएं और देखे जा रहे हैं। 

Number syncronocity का सीधा सा मतलब है, कि यह ब्रह्मांड आपको अंको के जरिए किसी तरीके के संकेत देने की कोशिश कर रहा है।

अगर आपको किसी विशेष तरीके के नंबर रोज अपनी घड़ी में या किसी नंबर प्लेट पर अक्सर लगातार दिखाई दे रहे है । या कहीं और दिखाई दे रहे है। 

आप भी अगर ताज्जुब में हैं कि कैसे और क्यूँ आपकी नजर उस नंबर पर कहीं ना कहीं पड़ जाती है । तो हो सकता है कि प्रकृति या ब्रह्मांड की ओर से आपको इस नंबर के जरिए कुछ संकेत मिल रहा है। 

911 angel number, 

कैसे समझे इन बार-बार दिखने वाले अंको से जुड़े संकेतों को:
Understanding the signs hidden behind these repeating numbers :

आप इन अंको से जुड़े संकेतों को समझने की कोशिश किस तरह कर सकते हैं । इसका जवाब तो यही हो सकता है कि सबसे पहले हम यह समझे कि किन परिस्थितियों में यह रिपीटिंग नंबर दिखाई दे रहे हैं । 

आप के मन मस्तिष्क में उस समय क्या चल रहा होता है ? 
कौन से विचार होते हैं ?
कौन सी चिंता या कौन सी योजनाएं होती है?
जब यह नंबर अचानक से आपको बार-बार दिखाई दे जाते हैं ।
हो सकता है कि प्रकृति या ब्रह्मांड आपको उसी परिस्थिति या आपके मन मस्तिष्क में चल रही उसी बात से जुड़े हुए कोई संकेत दे रहा हो । 

911 meaning in hindi

स्पिरिट गाइड्स भी पहुॅचाते हैं इन अंकों के जरिए संकेत:
Spirits guys also send their messages through number synchronicities:
ऐसा भी हो सकता है कि आपके स्पिरिट गाइड्स इन्हीं नंबर सिंक्रोनाइसिटीज के जरिए आपको कोई संकेत देने की कोशिश कर रहे हो ।

अंक शास्त्र से किया जा सकता है इन संकेतों को डिकोड:
Numerology can decode the messages hidden behind these repeating numbers:
इन संकेतों को कैसे समझे?
इसके लिए आप अंकशास्त्र का सहारा ले सकते हैं । न्यूमरोलॉजी में हर अंक को किसी न किसी प्लेनेट अर्थात ग्रह से जोड़कर देखा गया है । 
Every number is associated with some planet. 

हर अंक का स्वामी कोई ना कोई ग्रह होता है । और अगर कोई अंक आपको बार-बार दिखाई दे रहा है । इसका मतलब आप का संकेत उसी अंक से जुड़े ग्रह से जुड़ा है। 

उदाहरण के तौर पर अगर आपको 3:33 रोज दिखाई दे रहा है । या 3:33 पर आपकी नजर रोज घड़ी पर जा रही है । 

seeing 911 meaning

या फिर आपको रास्ते मे चलते चलते अचानक से गुज़रती किसी गाड़ी के नंबर प्लेट पर 333 बार-बार दिखाई दे रहा है । इसका अर्थ यह हो सकता है कि 3 नंबर का प्रभाव उस समय आपके जीवन पर अधिक है । 
जैसे  तीन नंबर का स्वामी गुरु ग्रह होता है । हो सकता है कि जब आपको लगाता है 333 बार- बार हर जगह दिखाई दे रहा है । या आपका उस पर बार-बार ध्यान जा रहा है । तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि गुरु ग्रह का प्रभाव आपके जीवन पर होने वाला है ।या गुरु का मार्गदर्शन या सहयोग आपके जीवन मे आने वाला है। 

Number 333 is supposed to be associated with spiritual awakening. 
जैसे कि मुख्यतः ऐसा देखा गया है कि जब किसी व्यक्ति का अध्यात्मिक जागरण यानि spiritual awakening हो रही होती है , तो सिर्फ 333 नंबर बार-बार दिखाई देता है । क्योंकि तीन नंबर गुरु से जुड़ा है । इसलिए आध्यात्मिक ज्ञान से भी जुड़ा है । और यह आध्यात्मिक स्तर पर जागरूक होने का संकेत देता है । 

9 11 meaning

आखिर इस 9:11 का रहस्य क्या है ?
the mystery behind  repeating appearance  of 9:11 :
जैसा कि मैने पहले बताया कि आज कल 9:11 बजे रोजाना घड़ी पर मेरी नजर जाती है । और मुझे ऐसा लगने लगा है कि जैसे यह नंबर मुझे कुछ संकेत दे रहा है ।

मैंने इंटरनेट पर इसके बारे में खोज करनी प्रारंभ की । Aur इस पर बहुत विचार मंथन करने पर मैंने यह समझा कि नंबर 9 का और नंबर 11 का प्रभाव मेरी उस परिस्थिति को दर्शा रहा है। जिसके बारे में सबसे ज्यादा उस समय मेरे मन में मस्तिष्क में चिंतन चल रहा है । 

नंबर 9 है सबसे आखिरी और नंबर 1 है सबसे पहला नंबर :
911 is the combination of the very last and the very first number:
अगर मैं इसे समझने की कोशिश करूं तो नंबर 9 का अर्थ होता है किसी क्रम का किसी cycle का कंप्लीट होना या पूरा होना । या किसी चीज का समाप्त हो जाना । 
नंबर 9 सबसे आखरी नंबर है, इसलिए नंबर 9 को जीवन के किसी एक चरण के कंप्लीट होने , पूर्ण हो जाने से जोड़कर भी देखा गया है । 

और नंबर 11 में नंबर 1 की ऊर्जा दो बार दोहराई है।नंबर 1 सबसे पहला नंबर है । और यह किसी नई शुरुआत को दर्शाता है। 

angel number 911

तो इस तरह अगर मैं नंबर 9:11 को बार-बार देखने की परिस्थिति को समझने की कोशिश करूँ तो मुझे लगता है यह मुझे यह संकेत दे रहा है ,कि कोई परिस्थिति जिसको लेकर मैं बहुत चिंतित हूं ।वह अपने अंतिम चरण में है । और एक नई शुरुआत होने वाली है।

क्या टैरो कार्ड भी इस संबंध में कुछ इशारा करते हैं?
Does 9:11 represents "The tower" Card of major arcana in the tarot deck:
जब मैं 9:11 देखती हूं तो मुझे 9/11 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर जो आतंकी हमला यूएस में हुआ था वह ध्यान मे आता है । जिसमें हवाई जहाज वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा गए थे । इसी बात से मुझे टैरो कार्ड डेक का टावर कार्ड याद आता है । अगर आप टावर कार्ड को ध्यान से देखें तो उसमें एक बड़े से टावर पर बिजली कड़कती है । और उस टावर की खिड़कियों से सब लोग बाहर गिरते हुए नजर आते हैं । 

911 spiritual meaning

The tower card signals some dramatic change or destruction that may have come or is about to happen in a particular situation. 

टैरो में टावर कार्ड का जो मतलब मैंने समझा वह यह है  कि the tower कार्ड यह दर्शाता है कि किसी परिस्थिति में अचानक से प्रकृति के या दैवीय हस्तक्षेप से कोई बड़ा विनाश हो जाता है । या कोई बड़ा अन अपेक्षित बदलाव जिसे अंग्रेजी में ड्रामाटिक चेंज कह सकते हैं, वह आता है। 

प्रकृति की ओर से ही कोई पतिस्थिति अचानक से जब आपने उसकी कल्पना भी न की हो इस तरह से अलट पलट जाती हैं, जिसकी संभावनाएं आमतौर पर बहुत कम होती है। 

विनाश और फिर नयी शुरुआत:
destruction and loss ,then new begining :

टैरो डेक में जो टावर कार्ड है उसका अर्थ यह भी हो सकता है कि डिवाइन इंटरवेंशन की वजह से यानी कि दैवीय हस्तक्षेप की वजह से कुछ बड़ा भारी नुकसान होता है। कुछ टूटता है। कुछ बर्बाद होता है ।

The tower card may indiicate destruction, change and new beginings. 
कुछ ऐसा हो जाता है कि उस परिस्थिति को वापस से कभी भी पहले जैसा नहीं बनाया जा सकता। पर कुछ नई की शुरुआत होती है ।क्योंकि यह बदलाव दैवीय हस्तक्षेप की वजह से आया होता है। इंसान का अपना इसमें कोई हाथ नहीं होता । 

अंकशास्त्र के अनुसार 9:11 को समझें तो:
9:11 according to numerology:

Number 9 is associated with planet Mars
9 नंबर का स्वामी होता है मंगल ग्रह। सकारात्मक रूप में देखें तो मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के बल और साहस का प्रतीक होता है।और नकारात्मक रूप से देखे तो मंगल गुस्सा, क्रोध, लड़ाई झगड़े और युद्ध को दर्शाता है। 
Number 1 is associated with Sun. 
वहीं दूसरी ओर एक नंबर का स्वामी सूर्य होता है जो आत्मा का और प्रकाश का प्रतीक होता है। नये जीवन का प्रतीक होता है। 

इस तरह से अगर समझे तो 9: 11 का बार-बार दिखना, किसी परिस्थिति मे बल या लडाई से या किसी दैवीय आपदा होने वाले बड़े नुकसान और उससे आने वाले किसी बड़े बदलाव की ओर संकेत करता है। 

और वही दूसरी ओर इस विनाश या बड़े नुकसान के बाद एक नई शुरुआत, एक नए सवेरे , एक नई उम्मीद का भी संकेत देता है। 

अगर आप ने भी इस तरीके का कोई नंबर सिंक्रोनाइसिटी अनुभव की है, तो इस पोस्ट पर कमेंट जरूर करके बताइए । और अगर आपको भी 9: 11 दिखाई देता है , तो आपको इसका क्या अर्थ समझ में आता है ? वह भी कमेंट करके मुझे जरूर बताएं धन्यवाद! 

2 टिप्पणियाँ

  1. I just saw 11:22 in my clock what does this mean ...and in some days lately i have seen 911 in clock , birthdate. Also ...what my angles are trying to say

    जवाब देंहटाएं