असमंजस की स्थिति मे क्या करे। 
Confusion me kya kare

कई बार हम जीवन में किसी ऐसे मोड़ पर आ जाते हैं ,जहां परिस्थिति इतनी कठिन हो जाती है कि हम कोई भी निर्णय लेने में अपने आप को असमर्थ महसूस करते हैं।

जब जीवन में ऐसा मुश्किल वक्त आ जाए कि फैसला ही नहीं ले पा रहे हो कि हम सामने दिख रही दो राहों में से कौन सी एक राह चुने, तब ऐसी परिस्थिति में आप क्या करें? 

क्या करें जब जीवन में ऐसी परिस्थिति में हों जहां चुनना हो मुश्किल! 
सही decision कैसे ले
How to take right decision

कई बार हमारे साथ ऐसा होता है जब चुनाव कर पाना आसान नहीं होता। इंसान का दिल कुछ कहता है और दिमाग कुछ और कहता है। 

इंसान का दिमाग उसे फायदे और नुकसान में उलझाने लगता है, और इंसान का दिल उसे उसकी इच्छा बताने लगता है।

आसान नहीं होता अगर दिल और दिमाग दो अलग रास्ता बता रहे हो। आप दिल का रास्ता चुने या दिमाग का, आप तय नहीं कर पाते। 

यह तय करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता क्योंकि अगर आप एक रास्ता चलते हैं तो दूसरे रास्ते को पूरी तरीके से खो देते हैं । या कहें उसे अपने पीछे छोड़ देते हैं। 

अपने आपको समय दें! 
Take your time. 
जवाब ऐसी परिस्थिति में हो कि आपके लिए फैसला लेना कतई आसान ना हो । तब आप अपने ऊपर कोई भी तरीके का दबाव महसूस ना करें । आप अपना समय लें। 

ये समय कितना भी कम या ज्यादा क्यों ना हो। पर आप अपना समय जरूर ले । इत्मीनान से बैठकर सोच समझ के परिस्थिति का आकलन करें । और तब फैसला लें। 

परिस्थिति का सोच समझकर आकलन करें:
Analyse the situation carefully. 
अगर आप किसी दोराहे पर हैं और आपको किसी एक रास्ते को लेकर निर्णय लेना है तो सोचे और समझे की आप जो एक रस्ता चलेंगे उसके लिए आपको क्या मूल्य चुकाना पड़ेगा। 

आपको इस रास्ते पर मिलने वाले खुशियों के लिए दूसरे रास्ते पर जिसको आपने नहीं चुना उससे मिलने वाली खुशियों की कुर्बानी देनी होगी । 

आप सही-सही देख ले और समझ लें कि आप क्या पाने के लिए क्या खोने को तैयार हैं। 

फायदे भी आपके नुकसान भी आपके. 
Be ready to bear all the good and bad consequences of your decision. 
आप कोई भी फैसला लें। उस फैसले के साथ आपको जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपके फैसले के फायदे भी आपके होंगे और नुकसान भी आपके। 

आप यदि जीवन में किसी दोराहे पर हैं। उन दोनों ही रास्तों में कुछ फायदे होंगे और कुछ नुकसान भी होंगे । आप का चुनाव चाहे जो भी हो आप के निर्णय से होने वाले फायदे और नुकसान दोनो को आपको अपनाना होगा । 

आप ऐसा नहीं सोच सकते कि दोनो विकल्पों के फायदे आपके हो जाएं और आप नुकसान से पूर्णतया बच जाएं। 

अपने दिल की सुने
Listen to your heart
जब भी आप जीवन में किसी असमंजस में हैं । दिल और दिमाग की उधेड़बुन में आप उलझ गए हैं। फैसला न ले पा रहे हो । द्वंद में फस गये हों।

आप अपने आपको बेबस और लाचार महसूस कर रहे हो । आपको कुछ भी ना समझ आ रहा हो। ऐसे में मैं आपको यही सलाह दूंगी कि ऐसी परिस्थिति में तो हमेशा आपको अपने दिल की ही आवाज सुननी चाहिए । 

आप अपनी भावनाओं को कभी भी नजरअंदाज मत करें । फैसला तो हमेशा सोच समझ कर ही लेना चाहिए, मगर अपनी भावनाओं को दरकिनार करके कभी भी नहीं। 

यहां पर मुझे एक कहावत ध्यान आती है, कि दिल लेफ्ट में होता है मगर हमेशा राइट होता है। 

स्वीकार करें कि कई बार जीवन में फैसला लेना आसान नहीं होता । 
Accept that it's not always easy to decide which path to take. 

स्वाभाविक है कि जब आप दो में से किसी एक राह को चुनेंगे तो आपको उस राह पर ना जाने का अफसोस होगा जिसे आपने नहीं चुना। 

उस रास्ते से जुड़ी आपकी ईच्छा और उसे खोने का दर्द होना भी स्वाभाविक है । इस बात को स्वीकार करें और अपने आप को समय दें कि आप धीरे-धीरे वक्त के साथ इस याद से और अफसोस से ऊपर उठ सके। 

कई बार फैसला ना ले सके तो फैसले को समय पर छोड़ दें। 
If you can not decide, leave it to destiny. 
आप जब किसी दुविधा में फंसे हैं ।और अपने आपको फैसला लेने में एकदम असमर्थ महसूस कर रहे हैं। तो इस फैसले को समय पर और ईश्वर पर छोड़ दें । 

अपने आप को ज्यादा परेशानी में ना डालें। कहते हैं ,परिवर्तन ही संसार का नियम है ,और समय के साथ सब बदलता है । 

अपने आप को और समय दें । जल्दबाजी में या दबाव में आकर कोई निर्णय न ले। 

 ईश्वर से प्रार्थना करें
Pray and have faith. 
आप किसी ऐसी परिस्थिति में हों कि आप दिल और दिमाग के बीच झूल रहे हो। अपनी सोच और अपनी भावनाओं के बीच में उलझ गए हों। ऐसी परिस्थिति में आप ईश्वर का नाम ले । उनसे प्रार्थना करें कि वह आपका मार्गदर्शन करें । 

जब आप फैसला लेने वाले हैं तो भी ईश्वर से मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करें । और अगर आप फैसला ले चुके हैं तो ईश्वर से प्रार्थना करें कि आपको इतनी शक्ति दे कि जो चुनाव आपने किया है उस राह पर वो हमेशा आपके साथ रहें, आपको सदबुधि दें और आपकी रक्षा करें। 





0 टिप्पणियाँ