कल मैं जब अपने परिचित से मिली वह बहुत परेशान थे । उनका अपने परिवार जनों से कुछ मनमुटाव हो गया था। जब मैने उनसे पूछा क्या कि समस्या क्या है ! उनकी बातों से नहीं समझ आ रहा था कि आखिर किस बात को लेकर परेशान हैं। 

ऐसा लग रहा था जैसे कि वह हर बात से परेशान है । पर उन्हें पता ही नहीं है कि वह असल में किस बात को लेकर परेशान है । 

आखिर क्यों जरूरी हो जाता है मेडिटेशन:
Why meditation is essential in today's life :

आज की जिंदगी इतनी पेचीदा हो गई है, या इंग्लिश में बोलूं तो लाइफ इतनी कॉम्प्लिकेटेड हो गई है कि आज इंसान फ्रस्ट्रेटेड है । वह परेशान है । लेकिन उसके दिमाग में सोच का विचार का, चिंता का इतना तूफान है ,इतना शोर है , कि वह यह भी नहीं समझ पा रहा है, दो पल बैठकर शांति से सोच नही पा रहा है, कि आखिर उसे किस बात से सबसे ज्यादा परेशानी है। 

परेशानी का कारण समझना भी है जरूरी:
It's important to understand what is bothering you:
अब यहां पर मुद्दा यह है कि अगर आप बैठकर शांति से अपने मन मस्तिष्क के अंदर इस बात का ही पता नहीं लगा पा रहे हैं, कि आपकी परेशानी का कारण क्या है ?जब आप यही नहीं समझ पा रहे हैं ,कि समस्या क्या है ?तो समाधान ढूंढना तो असंभव है! बहुत दूर की बात है। 

अपने खुद के विचारों को समझना जरूरी:
Relax and try to understand your own thoughts :
जरूरी  है कि आप शांति से बैठे। अगर आप बहुत परेशान हैं , तो आप एक बार शांति से बैठे , और बैठकर सोचें कि आखिर कौन सी बात है , जो आपको परेशान कर रही है । और अगर आपके दिमाग में ढेरों चिंताएं हैं तो भी थोड़ा समय निकालें । और बैठ कर एक बार यह सोचे ,कि समस्या आखिर है क्या ! जब तक आप समस्या को ही नहीं समझेंगे उसका हल कैसे निकालेंगे। 

ध्यान किए दो विधियां हैं बहुत असरकारी :
These methods of meditation are so effective :
मैं आपको वहीं विधि यहां पर अपने इस पोस्ट में बताने वाली हूं,  जो मैंने अपने परिचित को बतायी जब वह परेशान थे ।  मैंने उन्हें मेडिटेशन करने की सलाह दी। क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग में बहुत कुछ भर जाता है ।  कभी-कभी जब इंसान को शांति की जरूरत होती है । तो विचार उसका पीछा नहीं छोड़ते। और उसके दिमाग में इतनी भी खाली जगह नहीं होती , कि वह इंसान समझ पाए कि विचारों का शोर वह शांत कैसे करें।


यहां मैं आपको ध्यान की दो विधियां बताने वाले हूँ, जो मैंने खुद प्रयोग में लाए हैं और जिनका मुझे जीवन मे मानसिक शांति पाने मे बहुत फायदा हुआ है। 

concentrative meditation  :
एकाग्रता वाला ध्यान :
यह ध्यान की सबसे पहली और सबसे प्रचलित विधि है ।
जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है  concentrative meditation या एकाग्रता वाला ध्यान , कंसंट्रेशन पर बेस्ड है। मतलब अपने ध्यान को किसी एक किसी चीज पर concentrate करना या एकाग्र चित्त करना । अपना सारा ध्यान किसी एक बिंदु पर या किसी एक वस्तु पर फोकस करना।


एकाग्र होकर ध्यान कैसे लगाएं? 
How to do concentrative meditation? 
एकाग्र होकर ध्यान करने के कई तरीके हैं । 

यह ध्यान करने के लिए कोई शांत जगह देख कर वहां ज़मीन पर आसन लगाकर बैठ जाये। आप चाहे तो चेयर पर भी बैठ सकते हैं। 

• मोमबत्ती या दिये की लौ पर ध्यान लगाएं। :
• Concentrate your mind on candle's flame:

अब आसन पर बैठकर आप सामने एक मोमबत्ती या दिया जलाकर उसकी लो पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर सकते हैं । 

• अपनी खुद की सांसो पर ध्यान केंद्रित करना:
• Concentrate your mind on your breath:
 आप अगर किसी भी बाहरी object यानि वस्तु पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहते तो आप अपने भीतर ही अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं । 

- साँस लेने और बाहर छोड़ने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करें। :
- Focus your mind on your breath:
- Focus your mind on inhalation and exhalation:
इसके लिए आप अपनी आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर अपना ध्यान केंद्रित करें । अपनी सांसों को आते हुए और बाहर जाते हुए महसूस करें । अपना सारा फोकस अपनी सांसों के ग्रहण करने और उन्हें छोड़ने अर्थात inhalation और exhalation पर केंद्रित करें। 

एकाग्र होकर ध्यान करने के फायदे:
Benefits of concentrative meditation:

• कंसेन्ट्रेटिव मेडिटेशन की प्रैक्टिस से मन एकाग्र होने लगता है । 
• Concentrative meditation improves the ability of mind to focus.
एकाग्रता के  अभ्यास से  मन मस्तिष्क  अधिक से अधिक स्थिर अवस्था में जाने लगता है  स्थाई होने लगता है। उसकी इधर उधर भटकने की प्रवृत्ति, तरह-तरह की विचारों में उलझने की प्रवृत्ति कंट्रोल होने लगती है। यानी काबू में आने लगती है ।

एकाग्रता से ध्यान से मानसिक शांति बढ़ती है। 
• concentrative meditation increases  peace of mind . 
इस प्रकार concentrated meditation से धीरे धीरे दिमाग की , विचारों में उलझी रहने की प्रवृत्ति कम होने लगती है । दिमाग में मची अफरा-तफरी और शोर कम होने लगता है। और दिमाग में धीरे-धीरे शांति पैदा होने लगती है ।

contemplative meditation  :
अवलोकन वाला ध्यान :
ध्यान का मेडिटेशन का एक और बहुत ही ज्यादा इफेक्टिव या कारगर तरीका है कंटेंप्लेटिव मेडिटेशन ।जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कौनटेंपलेशन का मतलब होता है किसी चीज का अवलोकन यानी किसी चीज को ओब्सेर्व करना उसको देखना समझना ।



अवलोकंन वाला ध्यान कैसे करें? 
How to do contemplative meditation? 
कंटेंप्लेटिव मेडिटेशन में हम यही करते हैं हम अपने विचारों को ओब्सेर्व करने की कोशिश करते हैं । कंटेंप्लेटिव मेडिटेशन करने के लिए आप को ज्यादा कुछ नहीं करना है । बस आपको अपनी सांसों को, अपने विचारों को observe करना है उनका अवलोकन करना है । 

अपने विचारों का अवलोकन करें:
•  observe your thoughts:
Contemplative meditation करने के लिए आप किसी शांत जगह पर जाकर आसन डाल कर बैठ जाए । 
अपनी आंखें बंद कर ले । कोशिश करें कि जगह ऐसी हो जहां पर शोर-शराबा ना हो शांति हो। 

- तनाव हटाने के लिए  गहरी सांसे ले:
- deep breathing  for relaxation :
अब कुछ मिनटों तक आप डीप ब्रीदिंग करें यानी गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें  । ऐसा करने से आप का मन मस्तिष्क रिलैक्सेशन मोड में आ जाएगा ।और जैसे-जैसे आप थोड़ा रिलैक्स होंगे मस्तिष्क में तनाव कम होता जाएगा ।

- आपके दिमाग में आने वाले विचारों को केवल देखें। 
- just watch your thoughts . 
अब अपने दिमाग में आने वाले विचारों को देखें ,समझें । और विचारों में उलझे नही। उन विचारों में लिप्त ना हो ।

- दिमागी उधेड़बुन में ना उलझे ।
- don't fight with your thoughts .
आपको ऐसा नहीं करना है कि उन विचारों मे आप खुद ही  उधेड़बुन करने लग जाएं । आप बस देखिए आपके मन में कौन से विचार आ रहे हैं । किस तरह के विचार आ रहे हैं। कौन-कौन सी बातें आपके दिमाग में चल रही हैं । बस उनका अवलोकन करें । 

अवलोकन ध्यान करने के फायदे:
Benefits of contemplative meditation:

- दिमाग शांत होने लगेगा ।
- more relaxed and peaceful  mind .:
अगर आप contemplative meditation को रोज 15 मिनट या 10 मिनट में प्रैक्टिस करते हैं ,अभ्यास में लाते हैं। आप को फायदा होने लगेगा। 

आपका दिमाग धीरे धीरे observing मोड में जाने लगेगा । वह विचार में ज्यादा उलझे गा नहीं । बल्कि विचारों को अवलोकंन करने लगेगा।

- मानसिक समस्याओं को सही ढंग से समझेंगे और उन्हें दूर करने के रास्ते निकाल सकेंगे
- better understanding of your problems and their solutions .
contemplative meditation से आपको अपने मन के विचारों को समझने में सहायता मिलेगी। और आपके मन में ,आपके मस्तिष्क में कौन सी समस्या सबसे ज्यादा घर करके बैठी है आप यह भी ठीक तरह से जान समझ पाएंगे। 

अंततः आपके विचारों का शोर और उलझन धीरे-धीरे इस मैडिटेशन शांत होते जाएंगे। और आपको मानसिक सुकून और राहत का अनुभव  होगा।

इस आर्टिकल से जुड़े हुए अपने अनुभव और विचार कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर शेयर करें । धन्यवाद। 

other similar articles:


0 टिप्पणियाँ