आज Valentine's Day है। ऐसे तो वैलेंटाइन डे अपने प्रेमी से अपने प्यार का इजहार करने का दिन है ।  लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि इंसान को सबसे पहले और सबसे ज्यादा खुद से प्यार करना चाहिए । 



खुद से करें प्यार!
Self love develop karen
Develop self love

हम किसी भी इंसान से प्यार तभी कर सकते हैं ।जब हम खुद से प्यार करना जानते हैं ।  कहते हैं आप दूसरे को वही दे सकते हैं । जो आपके पास है।  या जो आपके अंदर है। अगर आप अपने आप से सबसे पहले और सबसे ज्यादा प्यार करते हैं ।  तभी आप किसी और से भी प्यार कर सकते हैं। 

आप अपनी खुशियों के लिए खुद जिम्मेदारी लें:
You are responsible for your own happiness:

आज के दिन बहुत सारे लोग ऐसे होंगे जो यह सोच रहे होंगे कि मेरे पास पार्टनेर नहीं है। या कोई ऐसा नहीं है जिससे वह अपना प्यार बांट सकें । तब ध्यान रखिए कि आपके पास आप खुद है। और आपके ऊपर हमेशा अपने आप को खुश रखने की जिम्मेदारी है । तो अपने आपको किसी और के साथ ना होने का अभाव महसूस कराने के बजाये आपको समझना है कि आपकी खुशियों की ज़िम्मेदारी आपकी खुद की है । इसलिए आपको हर हाल मे खुश़ रहना आना चाहिये। 

बनिए खुद का वेलेंटाइन
Be your own Valentine
अगर आप इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वैलेंटाइन डे पर आपको आकर कोई तोहफा देगा ।अगर ऐसा नहीं होता और आप निराश हो जाते हैं। तब अपने साथ गलत कर रहे है। आप जाकर खुद अपने लिए गिफ्ट खरीदें। जो आपको पसंद है या जो आप दूसरों से पाने की उम्मीद रखते हैं । अपने आपको गिफ़्ट करें। आखिर आप खुद के लिए सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है। 

आप खुद के सबसे ज्यादा करीब हैं:
You know yourself more than anybody else:

आप खुद अपने आप को सबसे ज्यादा जानते और समझते है। आप किसी से यह मत उम्मीद रखे कि सामने वाला आपको और आपकी भावनाओं को समझेगा । और उसकी कद्र करेगा ।  कोई और आएगा जो आपको खुश करेगा । आपको खुद सबसे ज्यादा अपनी कद्र होनी चाहिए। आप सबसे ज्यादा खुद को जानते और समझते हैं । जितना दुनिया में और कोई नहीं समझ सकता । आप अपने लिए खुशियां जुटाने में सक्षम है। जो कोई और आपके लिए ला सकता है या जिसकी आप अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं। 

रहें अपने खास लोगों के साथ:
Be around your kind of people:

आप हमेशा ऐसे लोगों की संगत मे रहें जो आप को समझते हैं। जो जानते हैं आप के मन मे क्या है।जो आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं । जो आपको सही राह दिखाते हैं। जो मुसीबत के वक्त मैं आपके साथ खड़े रहते हैं ।ऐसे लोग जीवन में बहुत कम होते हैं मगर बहुत खास होते हैं। और आपको ऐसे लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप कभी भी अपने आप को अकेला महसूस ना करें।  अपने खास दोस्तों के साथ बने रहें। 

निकालें खुद के लिए समय 
 take time for yourself:
आप अपना समय ऐसी चीजों में दें जो करना आपको पसंद है। कोई भी हॉबी हो उसको पूरा करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जोगिंग करें। Exercise करे। अपनी सेहत का ध्यान रखें । अपनी सूरत का ध्यान रखें । दुनिया में अपने आप को बेस्ट तरीके से प्रेजेंट करें । आप अपना ख्याल नहीं रखेंगे तो कोई भी आपको पसंद नहीं करेगा । जब आप अपना ख्याल रखेंगे तो यह पूरी दुनिया आपको पसंद करेगी। तो इस तरह  लाइफ में लव की शुरुआत होती है सेल्फ लव से। 

सबसे ऊपर खुद को रखें
 be your first love
कभी अगर आपको कोई दबाने की कोशिश करें । आप खुद के लिए स्टैंड लेना सीखे। आप अपने लिए खड़े नहीं होंगे तो आप के लिए कभी कोई खड़ा नहीं होगा। कभी भी अगर आपके साथ कोई कोई गलत बर्ताव करें । तो इस चीज को कभी भी स्वीकार ना करें । इस चीज के लिए अपनी आवाज उठाएं । अपने जीवन में सबसे ज्यादा महत्व अपने आपको और खुद की भावनाओं को दें। आप जितना खुद को वैल्यू देंगे। सामने वाला भी आपकी उसने ही वैल्यू करेगा। आप अपना पहला प्यार बने। और अपनी top most priority भी। 

यकीन मानिए जब आप खुद से प्यार करेंगे केवल तभी आप दूसरो से भी प्यार कर पाएंगे । इसलिए खुद से करिये ढेर सारा प्यार । 

वैलेंटाइंस् डे पर खुद को दीजिये सेल्फ लव का गिफ़्ट। 

हैप्पी वैलेंटाइंस डे। 




0 टिप्पणियाँ