अंकशास्त्र के मुताबिक, नौ अंकों के स्वामी ग्रह कौन से हैं? तथा इनका प्रभाव क्या होता है ?
जन्मांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य:
सूर्य जन्मांक एक का स्वामी है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1 तारीख को होता है । ऐसे लोगों के जीवन पर सूर्य ग्रह का विशेष प्रभाव होता है।सूर्य प्रधान लोगों में बहुत आत्मविश्वास होता है ।ऐसे व्यक्ति बहुत ही क्रिएटिव और कॉन्फिडेंट होते है । और उनमें लीडरशिप के गुण पाए जाते हैं। ऐसे व्यक्ति सरकारी कार्यालयों में उच्च पदों पर देखे जाते हैं। सूर्य प्रधान व्यक्ति एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
जन्मांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा:
जिन व्यक्तियों का जन्म 2 या 11 तारीख को होता है ,ऐसे व्यक्तियों का जन्मांक 2 होता है जिसका स्वामी चंद्रमा ग्रह होता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही चंचल मन की प्रवृत्ति वाले होते हैं और बहुत ही भावुक होते हैं । ऐसे व्यक्ति में कमाल की काल्पनिक बौद्धिक क्षमता अर्थात इमैजिनेशन पावर होती है।विशेषतया ऐसे व्यक्ति लेखक या कहानीकार होते हैं।
जन्मांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति:
जिन व्यक्तियों का जन्म 3 तारीख या 21 तारीख को हुआ होता है ऐसे व्यक्तियों का जन्मांक का स्वामी गुरु बृहस्पति होता है ऐसे लोग बहुत ही विचार प्रधान व ज्ञानवान प्रवृत्ति के होते हैं ऐसे लोग दूसरों को सलाह देने शिक्षा देने एडवाइस देने में भी रुचि रखते हैं ज्यादातर ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।
जन्मांक 4 का स्वामी ग्रह राहु:
जिन व्यक्तियों का जन्म 4 , 22 या 31 तारीख को हुआ हो, ऐसे व्यक्तियों के जीवन पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। ल करता है ऐसे व्यक्ति के जीवन पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव होता है ऐसे व्यक्ति बौद्धिक तौर पर भी लक्षण होते हैं राजनीति कूटनीति के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।
जन्मांक 5 का स्वामी ग्रह बुध:
जिन व्यक्तियों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है , ऐसे व्यक्तियों के जीवन को बुध ग्रह विशेष प्रभावित करता है । बुध ग्रह प्रधान व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान एवं समझदार होते हैं। ऐसे व्यक्तियों की एनालिटिकल स्किल्स बहुत अच्छी होती है अर्थात किसी भी समस्या का समाधान ऐसे लोग विश्लेषण इत्यादि की प्रक्रिया के द्वारा सरलता से निकाल लेते हैं। इनका बातचीत करने का तरीका अर्थात कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छे होते हैं । ऐसे लोग अच्छे मैथमेटिशियन, लेखक एवं पत्रकार हो सकते हैं।
जन्मांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र:
जिस व्यक्ति का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है।ऐसे व्यक्तियों के जीवन को शुक्र ग्रह प्रभावित करता है । ऐसे व्यक्तियों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। इनमें एक अलग ही सम्मोहन होता है । ऐसे व्यक्ति की सुंदरता के प्रति बहुत रूचि होती है तथा भौतिक सुखों , भूख विलास के साधनों के प्रति इनका बहुत रुझान होता है शुक्र ग्रह प्रधान लोग लक्जरियस लाइफ स्टाइल जीना पसंद करते हैं । ऐसे लोग मादक पदार्थों के सेवन के प्रति भी आकर्षित रहते हैं।
जन्मांक 7 का स्वामी ग्रह केतु :
जिन व्यक्तियों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, ऐसे व्यक्तियों के जीवन पर केतु ग्रह का अधिक प्रभाव होता है । ऐसे व्यक्ति जीवन में कई बार दूसरों से थोड़ा अलग थलग और अकेला महसूस करते हैं । जीवन में कभी न कभी ऐसे व्यक्ति का रुझान आध्यात्म की ओर भी अवश्य होने लगता है।
जन्मांक 8 का स्वामी ग्रह शनि:
जिन व्यक्तियों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, ऐसे जातकों को शनि ग्रह प्रभावित करता है। ऐसे व्यक्तियों की रूचि इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में ज्यादा होती है। ऐसे व्यक्ति ज्यदातार इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ,ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में कार्यरत होते हैं । इसके अलावा ऐसे व्यक्ति नेटवर्किंग में भी अच्छा कार्य करते हैं।
जन्मांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल :
जिन व्यक्तियों का जन्म 9 ,18 या 27 तारीख को हुआ है । ऐसे व्यक्तियों के जीवन को मंगल ग्रह प्रभावित करता है। मंगल प्रधान व्यक्तियों का साहसी और निर्भीक होता है । ऐसे व्यक्ति ज्यादातर पुलिस, सेना आदि में कार्यरत होते हैं। ऐसे जातक जिम , बॉडी बिल्डिंग इत्यादि में भी रुचि रखते हैं ।
0 टिप्पणियाँ