तेज़ जुखाम में बहुत फायदेमंद है अदरक वाली काली चाय! 
Ginger black tea is so beneficial for cough cold and blocked nose! 


मेरा खुद का अनुभव:
My own experience

अभी कुछ दिनों पहले की बात है। बदलते मौसम की वजह से बहुत तेज सर्दी जुकाम और खांसी की मैं भी शिकार हो गई थी । जुखाम एक बार हो जाता है तो कितनी भी एलोपैथी दवाई लो उसमें कोई खास आराम नहीं होता है। कुछ दिन उसकी तकलीफ झेलनी ही पड़ती है । 

मैं जब भी ज़ुकाम में एलोपैथिक दवाइयां लेती हूं । तो पाती हूं कि ज़ुकाम और सर पर चढ़ जाता है । और जो कफ़ होता है वह जम जाता है। 


सर्दी जुकाम मे फायेदेमंद आयुर्वेदिक् ट्रीटमेंट्
Ayurvedic treatment for cough and cold and blocked nose

सर्दी जुखाम दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे बताते हैं तरह-तरह के काढ़े है बनाते हैं उसमें कई चीज डालते हैं ।  लेकिन मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा चीजें एक्सपेरिमेंट नहीं करनी चाहिए । इसलिए मेरी तो सरल सीधी रेसिपी है जो एकदम से तो नहीं पर मुझे राहत पहुंचाती है। 

मुझे जो जुखाम में इसको मैं कह सकती हूं कि जो आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट मुझे आराम करता है । वह यह है सबसे सरल चीज मैं अदरक वाली काली चाय पीती हूं ।

दिन में तीन चार बार या उससे ज्यादा भी कई बार सर्दियों में आप ज्यादा बार भी चाय पी सकते हैं । गर्मियों में तो मुश्किल है। गर्मियों में तो ठंड वाला जुकाम होता भी नहीं है। 

अदरक वाली काली चाय बनाने की विधि :
ginger black tea recipie:
Adrak wali kaali chai kaise banaye:

मैं मेरी रेसिपी बताती हूं कि मैं कैसे है अदरक वाली काली चाय बनाती हूं और जो मुझे जुकाम से आराम देती है। 

नाॅर्मलि चाय जैसे बनाते हैं वैसे ही बनानी हैं । बस उसमें दूध नहीं डालना है। पानी चाय पत्ती और चीनी डाल के आप चाय बना सकते हैं । इसमें पत्ती जो है नॉर्मल चाय में जितनी डालते हैं उसकी आधी डालने चाहिए । क्योंकि नॉर्मल दूध वाली चाय में दूध की वजह से पत्ती का टेस्ट बैलेंस हो जाता है। लेकिन जब आप काली चाय बनाते हैं जिसमें दूध नहीं डालते हैं। तो थोड़ी सी पत्ती भी पत्ती का काफी स्ट्रांग टेस्ट और फ्लेवर दे देती है। 

अब इसके बाद अदरक के आप पतले पतले 3 से 4 स्लाइसेज कर ले ।  उसको एक कप में डाल दे । अदरक कप में डालने के बाद आप खौलती हुई चाय को छलनी से कप मे छान लें। अब 2 से 3 मिनट के लिए कप को ढक कर रख दें ।  ताकि अदरक का फ्लेवर पूरी तरीके से तेज़ गरम चाय में मिल जाए ।  इसके बाद ढक्कन हटा कर एक चम्मच से हल्का सा चाय को मिक्स कर ले। बस हो गई तैयार आपकी अदरक वाली काली चाय। 

इसे दिन में 3 से 4 बार पीने से आपको सर्दी जुकाम में काफी आराम होगा । मुझे तो होता है । इसलिए मैंने आपसे यह शेयर किया अगर किसी को भी सर्दी जुखाम की प्रॉब्लम है तो आप ये आर्टिकल उनसे शेयर भी कर सकते हैं । धन्यवाद। 

0 टिप्पणियाँ