शराब की लत करती है जीवन खराब! Alcohol addiction can spoil one's life ! Stay away from alcohol Addiction !
अगर किसी इंसान को शराब की लत लग जाए तो यह उसका जीवन बर्बाद करने के लिए काफी है । कुछ लोग कहते हैं कि वह शौक के लिए पीते हैं । लेकिन धीरे-धीरे कई लोगों को इसकी लत लग जाती है ।
एक समय वह आता है कि चाह कर भी ऐसा इंसान शराब पीना छोड़ नहीं पाता । और शराब की लत धीरे-धीरे उनका पूरा जीवन बर्बाद करके रख देती है।
पीने वालों को चाहिए पीने का बहाना ।
ऐसा इंसान कोई भी बहाना बनाकर शराब पीने की कोशिश करता है। कभी वो कहेगा कि वह तो सिर्फ दोस्तों यारों में कंपनी देने के लिए पीता है। कभी वह सफाई देगा कि अगर वह दोस्तों यार में बैठकर शराब नहीं पिएगा तो उसके दोस्त उससे दूर हो जाएंगे ।
कभी कुछ सफाई देगा कि वो तो सिर्फ शादी पार्टी में ही पीता है। कभी किसी तो कभी किसी और बहाने से ऐसा इंसान जिसे शराब की लत लग चुकी हो , रोज रोज शराब पीने लगता है। और धीरे-धीरे खुद के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाने लगता है।
शराब पीने के नुक्सान :
Bad effects of habit of alchohal consumption :
शराब पीने के वैसे तो सिर्फ नुकसान ही हैं कोई फायदा नहीं है । मगर सालों से लोग इस नशे का इस्तेमाल करते आये हैं।
शराब बनाती है दिमाग को कमजोर:
जो इंसान रोज-रोज शराब पीने की आदत पाल लेता है , ऐसे इंसान का दिमाग भी धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है । हर वक्त नशे में रहने की वजह से जब ऐसे इंसान ने जिस वक़्त नशे का सेवन नहीं भी किया हो तब भी उसकी सोचने समझने की क्षमता कम होने लगती है । ना वह किसी बात को ठीक से समझ पाता है ना ही किसी निर्णय को सही ढंग से ले पाता है क्योंकि नशा उसके दिमाग को खोखला कर देता है।
शराब स्वास्थ्य को कर देती है पूरी तरह से खराब :
एक बार शराब की लत लग जाए तो ऐसे इंसान का स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगता है । शराबइंसान की बौद्धिक क्षमता पर तो असर डालती ही है । साथ-साथ उसके शरीर को भी अंदर ही अंदर खोखला करती जाती है ।
कई साल लगातार शराब का सेवन करने के बाद इंसान का लीवर गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो सकता है । और होता ही है । कितनी बार सुनने में आता है कि शराब पीने की आदत की वजह से फलाना इंसान का लीवर डैमेज हो गया । ऐसे भी उदाहरणों की कमी नहीं है जहां पर इंसान शराब की लत की वजह से कम उम्र में ही मर गया।
शराब तामसिक प्रवृत्ति को देती है बढ़ावा:
शराब की लत व्यक्ति को तामसिक बनाती हैं और आध्यात्मिक स्तर पर बहुत नीचे ले जाती है।धीरे-धीरे ऐसा व्यक्ति अहंकारी होता जाता है । और अपनी गलत बात को भी सही साबित करने की कोशिश करने लगता है ।
जब कोई इंसान उसे शराब छोड़ने की सलाह देता है तो ऐसा व्यक्ति उस इंसान को गलत साबित करने की कोशिश करने लगता है। और शराब का ही महिमामंडन करने लगता है। ऐसा व्यक्ति कहेगा आज कल तो सब पीते हैं मैं तो सिर्फ शौक के लिए पीता हूं । मुझे कोई लत नहीं है मैं जब चाहे छोड़ सकता हूं। पर एक बार लत लग जाने के बाद इसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है।
शराब की लत कर देती है रिश्ते खराब:
ऐसा व्यक्ति अपने रिश्तो को भी अपने ही हाथों खराब कर लेता है । शराब के अत्यधिक सेवन की वजह से इंसान की प्रवृत्ति बहुत ही अधिक नकारात्मक होने लगती है । ऐसा इंसान बहुत ही क्रोधी स्वभाव का बन जाता है। उसे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने लगता है ।
ऐसा व्यक्ति घर पर आकर सबसे लड़ाई झगड़ा करता है । अगर पत्नी या परिवार वाले उसके घर आने पर उसे शराब पीने से रोकते हैं या समझाते हैं तो ऐसा व्यक्ति अपने शुभचिंतकों को ही अपना दुश्मन समझ लेता है। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार या अपने जीवन साथी को ही शारीरिक मानसिक प्रताड़ना देने लगता है।
शराब की लत कर देती है मनोबल कमजोर:
शराब की आदत धीरे-धीरे इंसान के मनोबल को कमजोर बनाने लगती है। ऐसा इंसान जीवन मे किसी भी स्तर पर सुधार नहीं कर पाता। ना ही तरक्की कर पाता है ।
मानसिक तौर पर उसका मनोबल धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है । इसीलिए जब वह शराब की लत को छोड़ना चाहता है तब भी अपने आप को बिल्कुल कमज़ोर पाता है । उसकी इच्छा शक्ति शराब की अति सेवन के कारण बहुत कम हो चुकी होती है। कई बार ऐसा इंसान चाह कर भी शराब की लत छोड़ नहीं पाता।
शराब की लत कर सकती है चारित्रिक पतन:
अगर आप कभी शराब पीने की लत लग चुकी हैं तो धीरे-धीरे खुद से या परिवार वालों की मदद से इस आदत से बाहर आने की कोशिश करें। वरना यकीन मानिए ये एक बुरी आदत आपका जीवन , आपका चरित्र ,आपके रिश्ते सब कुछ बर्बाद कर सकती है।
0 टिप्पणियाँ